मक्का की हर चीज होती है फायदेमंद
सिनेमाघरों में आपने खूब पॉपकर्न खाएं और उछाले होंगे | स्वीट कॉर्न, भुट्टा, छल्ली और मक्के की रोटी के बारे में भी आपने सुना होगा |
लेकिन क्या आप जानते हैं स्वाद-स्वाद में खाई जाने वाली मक्का के बहुत फायदे हैं | जी हां, आज हम आपको कॉर्न खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं |
1
भुट्टा, मक्के की रोटी, स्वीट कॉर्न या पॉपकर्न खाना ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि ये बहुत ही फायदेमंद भी होता है |
2
मक्के यानि कॉर्न में विटामिन ए, बी और ई की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.आंखों की रोशनी के लिए मक्का बहुत फायदेमंद है |
3
मक्के में मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर की नसों की जरूरत को पूरा करते है.मक्का के सेवन से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियां दूर रहती हैं |
4
डायबिटीज के मरीजों को मक्के से बना कॉर्नफ्लोर नहीं खाना चाहिए लेकिन वे भुट्टा खा सकते हैं.उबला हुआ मक्का भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है |
5
मक्के में मौजूद फाइबर हाजमा ठीक रखने में मदद करता है.बढ़ते बच्चों के लिए उबले हुए मक्के पर मक्खन लगाकर देना एक पौष्टिक विकल्प है |
6
मक्के की तासीर शरीर को सुखाती है इसलिए मक्के को घी या मक्खन के साथ खाना चाहिए |
नोट:
आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें |
0 Komentar