Slim-Shortcut for Women and Man in Hindi


पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए करें ये

हम सब चाहते हैं हमारी कमर पतली-दुबली और छरहरी रहे| महिलाएं हो या पुरुष हर कोई फिट रहना चाहता है| आज आचार्य प्रतिष्ठा बताएंगी कमर के आसपास की एक्ट्रा चर्बी को कैसे आप योग के जरिए कम कर सकते हैं|

मृणाल गति

*

कमर को शेप में लाने के लिए आज आपको सीधे खड़े होकर योग क्रियाएं करनी हैं| सबसे पहले करेंगे मृणाल गति आसन का अभ्यास|

*

सीधे खड़े हो जाएं| पंजों को मिलाएं और सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं| हाथों को ऊपर उठाते हुए आपस में मिला लें और हाथों की मुट्ठी बना लें|

*

इस क्रिया को दस बार तक दोहराएं| 10 बार करने के बाद हाथ को वापिस ले आएं|

दूसरी क्रिया करेंगे स्कंद गति

*

स्कंद गति के लिए सीधे खड़े रहें और हाथों को सामने की ओर फैलाएं| सांस भरते हुए पीछे की ओर ट्विस्ट करें| सांस भरते हुए वापिस आ जाएं|

*

इस क्रिया को भी 10 बार दोहराएं|

तीसरी क्रिया में कोणासन करेंगे

*

पैरों को कंधों से दुगुनी चौड़ाई में खोल लें| एक हाथ को ऊपर की ओर कर लेंगे| दूसरे हाथ को थाईंज से चिपका कर रखेंगे| सांस भरते हुए नीचे की तरफ झुकेंगे| सांस छोड़ते हुए वापिस आ जाएं| फिर सांस भरते हुए बाएं तरफ झुकें और सांस छोड़ते हुए सीधे हो जाएं|

*

कमर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए आप अपनी चाय को लेमन टी से रिप्ले स करे दें|

*

इसके अलावा आधी दालचीनी को एक कप पानी में उबालें| जब पानी आधा कप रह जाए तो उसका दिन में 2 से 3 बार सेवन करें|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|
Previous
Next Post »
0 Komentar