Showing posts with label Back Pain. Show all posts
Showing posts with label Back Pain. Show all posts

Back Pain Treatment in Hindi


कमर दर्द की समस्या

ज्यादातर लोग कमर दर्द से बचाव के लिए तुरंत पेनकिलर खा लेते हैं जबकि, इससे बचना चाहिए| इसके अलावा, अगर आप बैठने के दौरान कुछ सावधानियां बरतते हैं तो आपको कमर दर्द से मुक्ति मिल सकती है| यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कमर दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं|
- कम्प्युटर के सामने लंबे वक्त तक बैठने से बचें|
- हर एक घंटे में कम से कम पांच मिनट का ब्रेक लेकर टहलें|
- बैठने के दौरान अपनी मुद्राओं को बदलते रहें और बीच-बीच में जब थकान महसूस हो तो उठकर बॉडी को स्ट्रेच करें|
- बैठने के लिए आरामदायक कुर्सी का चयन करें|
- बैठने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने 90 डिग्री पर हों और कमर सीधी हो|
- पैर के ऊपर पैर रखकर बैठने से बचें| इससे कमर सीधी रखने में दिक्कत होती है और कमर दर्द होने लगता है|
- उठते वक्त अपने वजन को बैलेंस कर उठें|