7 चाय जिनको पीने से तोंद कभी नहीं बढ़ती...
चाय पीना अगर आपकी आदत में शामिल है तो क्यों इसे हेल्दी हैबिट बना लिया जाए| वजन बढ़ने की समस्या से हर तीसरा इंसान परेशान है और ऐसा हमारी बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण होता है| चाय की कुछ वैराइटी ऐसी होती हैं जिन्हें पीने से आपका वजन नियंत्रित रहता है और इन्हें आसानी से घर में बनाया जा सकता है| आइए जानें, चाय के ऐसे ही 7 प्रकार से जो आपको वजन कम करने में मदद करेंगे...
1|
दालचीनी की चाय वजन कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी पर भरोसा करते हैं| इसे शहद और दालचीनी के साथ मिलकार पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं| आप हर रोज इसे खाली पेट ले सकते हैं|
2.
अजवाइन की चाय अजवाइन में राइबोफ्लेविन नामक तत्व होते हैं जो फैट बर्न करने में मदद करते हैं| गर्म पानी में अजवाइन, सौंफ, इलायची और अदरक डालकर पांच मिनट तक उबाल लें और फिर इस चाय को पिएं| नतीजे आपको जल्द ही नजर आने लगेंगे|
3.
जिंजर टी अदरक का चाय में इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है| अदरक का पूरा फायदा लेने के लिए सबसे सबसे अदरक के एक इंच के टुकड़े को छिलकर काट लें| इन टुकड़ों को गैस पर उबल रहे पानी में डालकर ढक दें| 10 मिनट तक इस पानी को उबलने दें| फिर इसे छन्नी की मदद से छान लें और कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें| मीठे के लिए बेहतर रहेगा कि आप शहद का इस्तेमाल करें|
4|
लेमन टी लेमन टी ज्यदातर लोगों को पसंद होती है| वजन कम करने के लिए यह चाय काफी लाभदायक है| लेमन टी में आप शुगर की जगह शहद का इस्तेमाल करेंगे तो इसके फायदे और भी बढ़ जाएंगे|
5|
ग्रीन टी ग्रीन टी पीना, कॉफी पीने की तुलना में कहीं अधिक फायदेमंद होता है| इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करके वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं|
6.
ब्लैक टी ब्लैक टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है| जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करती है| इसी वजह से यह शरीर में एक्स्ट्रा फैट को बर्न करके वजन को नियंत्रित करने का काम करती है|
7.
काली मिर्च की चाय काली मिर्च में मौजूद पाइपेरिन फैट बर्न करने में मदद करता है| कालीमिर्च और अदरक को गर्म पानी में पांच मिनट तक उबाल लें और फिर इसे छान लें| अब इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर इसे पीना वजन घटाने में मदद करता है|
0 Komentar