Showing posts with label Eye Care Tips in hindi. Show all posts
Showing posts with label Eye Care Tips in hindi. Show all posts

Kid Eye Care Tips in hindi,


इस उपाय से बच्चों की पास की नज़र कमजोर होने से बचा जा सकते हैं


आपके बच्चे अगर स्मार्टफोन पर घंटों समय बिताते हैं, गेम खेलते रहते हैं और कम्प्यूटर या टैबलेट पर अधिक समय काम करते हैं, तो उनकी आंखों की रोशनी कमजोर पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है । मगर चिंता छोड़िए और उन्हें खेलने के लिए बाहर भेजिए । विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चे हर रोज कम से कम दो घंटे बाहर सूरज की रोशनी में खेलते हैं, तो उनकी आंखें कमजोर होने से बच सकती हैं ।

मायोपिया (निकटदृष्टि दोष):


इस रोग में पास की नज़र कमजोर होती है । इसमें पास की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं । इस कारण दूर की वस्तुओं का प्रतिबिंब स्पष्ट नहीं बनता (आउट ऑफ फोकस) और चींजें धुंधली दिखती हैं । विशेषज्ञों के अनुसार, इस परिस्थिति का कारण है आंखों के लिए प्राकृतिक रोशनी की कमी ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट


लंदन में मूरफील्ड्स आई हॉस्पिटल में ओप्थाल्मोलॉजिस्ट की सलाहकार एनेग्रेट डाल्मान-नूर ने कहा कि इसमें मुख्य कारण सीधे तौर पर सूरज की रोशनी में कम रहना है । जो बच्चे अधिक पढ़ते हैं, अधिक रूप से कम्प्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें बाहर खेलने-कूदने का कम अवसर मिलता है, उनमें यह कमी साफ नजर आती है ।

पेरेंट्स के लिए बच्चों को इन डिवाइस के इस्तेमाल से रोकना बड़ा काम है । इसमें विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को जितना हो सके, उतने अधिक समय के लिए बाहर खेलने के लिए लेकर जाएं ।

'बीबीसी हेल्थ'(BBC health) की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर क्रिस हेमंड ने कहा कि हमें पता है कि आज के समय में बच्चों के बीच निकटदृष्टि दोष की समस्या आम बात हो गई है । उन्होंने कहा कि निकटदृष्टि दोष को रोकने का सही तरीका बाहर अधिक से अधिक समय बिताना है । इसमें दो घंटे बाहर बिताने से बच्चों में इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है ।
इसके साथ ही बच्चों को ओमेगा-3 की डाइट देना जरूरी है । इसके साथ ही उन्हें विटामिन-ए, सी और ई की भी जरूरत होगी, जो उनकी आंखों के लिए अच्छी होगी । विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें बच्चों की नियमित रूप से आंखों की जांच भी मददगार साबित हो सकती है ।

ये रिसर्च के दावे पर हैं । Helthmemo ।blogspot ।in (Healthy India) इसकी पुष्टि नहीं करता । आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Disease Eye Treatment in hindi


अंधेपन का कारण ये

बहुत ज्यादा धूम्रपान करना, अच्छी डायट ना लेना और एक्सरसाइज से दूर रहना ये सभी आदतें आपकी आंखों के लिए खतरा हो सकती हैं।ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।रिसर्च के मुताबिक, यदि आपके परिवार में किसी को आंखों से संबंधित या अंधेपन की कोई समस्‍या है तो आपकी बैड हैबिट्स आंखों को और अधिक खतरा पहुंचा सकती हैं।

अमेरिका में विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय द्वारा की गई इस रिसर्च की प्रमुख शोधकर्ता जूली ए ( A) मेयर्स का कहना है कि यदि आपके परिवार में कोई ऐज रिलेटिड मैकुलर डिजेनरैशन (AMD) से पीडित है तो आप सिर्फ तीन चीजों को अपनाकर इस बीमारी के होने के खतरे को कम कर सकते हैं। शोध में पाया गया कि ये बीमारी 50 से 79 उम्र की महिलाओं में खासतौर पर होती है। 1663 महिलाओं पर की गई इस रिसर्च में महिलाओं की डायट और एक्सरसाइज पर फोकस किया गया।रिसर्च के दौरान महिलाओं की सिगरेट पीने की आदत और एक दिन में कितनी सिगरेट पीती हैं और कितने साल से सिगरेट पी रही हैं, इन चीजों को भी नोटिस किया गया।साथ ही किन महिलाओं के परिवार में किसी को AMD है या नहीं ये भी जांचा गया।इन महिलाओं को तीन कैटेगिरी लोअर, मॉडरेट और हाइअर रिस्कै ग्रुप में बांटा गया। रिसर्च के निष्कर्ष बेहद हैरान करने वाले थे। इस रिसर्च में भाग लेने वालों में से तकरीबन 337 महिलाएं AMD से पीडि़त थी इनमें से 91 फीसदी महिलाओं को कम उम्र में ही AMD हो गया था। इतना ही रिसर्च में ये भी आया अच्छी डायट, रोजाना एक्सरसाइज और धूम्रपान ना करने की आदत ही महिलाओं को आंखों की होने वाली समस्या से बचा सकती है।

नोट:


आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Healthy diet Eye Care Tips in hindi


इन टिप्स को अपनाएंगे तो बच्चों की आंखों पर नहीं चढ़ेगा चश्मा

बचपन में ही बच्चों की आंखें कमजोर हो सकती हैं । मोबाइल, टैब, लैपटॉप, टीवी और वीडियोगेम की अधिकता के कारण बच्चों की आंखों पर कम समय में ही चश्मा चढ़ रहा है ।


1


अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की आंखों पर चश्मा ना लगे तो हम आपको आज कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो बच्चों की आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं ।

2


बच्चों की आंखें कमजोर होने का मुख्य कारण पौष्टिक फूड में कमी भी है ।

3


कम रोशनी में पढ़ने से हो सकती हैं बच्चों की आंखे खराब ।

4


टीवी और मोबाइल जैसे गैजेट्स की वजह से बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ता है ।

5


आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए, बी, सी और डी की जरूरत होती है ।

6


कद्दू आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है ।

7


बच्चों की आंखें हेल्दी रखने के लिए गाजर, चुकंदर और शकरकंदी खिलाएं ।

8


आंखों को स्‍वस्थ रखना है तो बच्चों को अखरोट भूनकर और अलसी के दाने खिलाएं ।

9


फल खिलाना भी बच्चों की आंखों को रख सकता है तंदरूस्त ।

10


आंवला का मुरब्बा होता है बच्चों की आंखों के लिए काफी फायदेमंद ।

11


सर्दियों में बच्चों को सूरज की रोशनी में खेलने के लिए भेजें ।

12


सूरज की रोशनी से बच्चों को विटामिन डी मिलता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है ।

13


नजरें तेज करने के लिए दूध और अंडा भी अच्छा विकल्प है ।

नोट:


आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।