Showing posts with label weight loss tips in hindi. Show all posts
Showing posts with label weight loss tips in hindi. Show all posts

How to weight loss in hindi


वजन कंट्रोल करना है तो रोजाना करें नाश्ता



सुबह का नाश्ता यूं तो दिनभर फुर्तीला रहने के लिए करना चाहिए लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वजह बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी रोजाना नाश्ता किए बिना घर से नहीं निकलेंगे. Benefits Of Eating Breakfast सुबह का नाश्ता यूं तो दिनभर फुर्तीला रहने के लिए करना चाहिए लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वजह बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी रोजाना नाश्ता किए बिना घर से नहीं निकलेंगे. जी हां, हाल ही में आई रिसर्च के मुताबिक, सुबह का नाश्ता करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है.

क्या कहती है रिसर्च


रिसर्च में 50 हजार लोगों को शामिल किया गया. रिसर्च में पाया गया कि ब्रेकफास्ट के समय दिनभर में सबसे ज्यादा फूड लेने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) उन लोगों की तुलना में कम होता है जो दिनभर कम खाते हैं लेकिन रात को अधिक. अमेरिका में लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने रिसर्च में ये भी पाया कि ब्रेकफास्ट और डिनर के बीच अधिक वक्त भी बीएमआई कम होने का कारण बन सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट


जर्नल ऑफ न्यूट्रि‍शन में पब्लि‍श रिसर्च की मुख्य लेखिका हाना काहलेओवा का कहना है कि हैवी ब्रेकफास्ट करने से भूख कम लगती है. इतना ही नहीं, इससे मिठाइयों और फैट बढ़ाने वाली चीजों को खाने की ललक भी कम हो जाती है. इससे वजन बढ़ने पर रोक लगती है.

एक्सपर्ट का कहना है


रोजाना सुबह का नाश्ता लेने से तृप्ति बढ़ती है, कुल ऊर्जा खपत कम होती है, पूर्ण आहार गुणवत्ता में सुधार आता है, ब्लड लिपिड कम होता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार होता है. वहीं शाम के वक्त अधिक खाने से इसके विपरीत प्रभाव होते हैं और इनसे शरीर के वजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

एक्सपर्ट मानते हैं


लोगों को हेल्दी रहने और वजन कंट्रोल करने के लिए सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन करना चाहिए, देर रात के खाने को छोड़ देना चाहिए, स्नैक्स से बचना चाहिए, दिनभर में सबसे ज्यादा फूड सुबह के नाश्ते में लेना चाहिए और रात में कम से कम 8 घंटे तक कुछ नहीं खाना चाहिए.

नोट:


आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

how weight loss tips in hindi


अचानक डायटिंग करने से हो सकते हैं ये नुकसान


क्या आप जानते हैं डाइटिंग करना सिर्फ कुछ ही समय के लिए लाभदायक होता है. How crash diets harm your health

आज के दौर में डाइटिंग करना बहुत से लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा बनता जा रहा है. कोई अपनी डायट में ग्लूटन बैन करता है तो कोई शुगर. लेकिन क्या आप जानते हैं डाइटिंग करना सिर्फ कुछ ही समय के लिए लाभदायक होता है. रिसर्च में माना गया है कि डाइटिंग करके वजन घटाने वाले लोगों का वजन कुछ ही साल में उतना ही बढ़ जाता है जितना की वो घटाते हैं.

डायटिशियन एंडी बेलाटी और एक्सरसाइज साईंटिस्ट फिलिप स्टेनफोर्थ का कहना है कि डाइट में कोई भी परिवर्तन लाने से पहले सिर्फ एक रूल को फोलो करें जिसे आप अपनी पूरी जिंदगी भर के लिए लागू कर सकते है. जो कोई भी वजन घटाने के लिए एक हफ्ते का क्रैश डाइट करता है कुछ ही महीने बाद उसका वजन डबल हो जाता है. इसलिए डायटिशियन सुझाव देते है कि डायट में कोई भी परिवर्तन ला रहे हैं तो उसे कम से कम दो से चार साल तक जारी रखें. हेल्दी रहने के लिए डायट में बदलाव कर रहे हैं तो अपनी डायट में सब्जियां ज्यादा शामिल करें. को‍शिश करें कि अधिक से अधिक वॉक करें. शुगर ड्रिंक्स, सोडा ड्रिंक्स एवॉइड करें

नोट:


आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ..