अंगूर खाने के हैं कई फायदे 
इन दिनों अंगूर का मौसम है | बाज़ार में आसानी से काफी सस्ते दामों में अंगूर मिल जाते हैं | अंगूर एक रसीला फल है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है | अंगूर की सबसे अच्छी बात ये है कि दूसरे फलों की तरह इसे काटने और छीलने का झंझट नहीं होगा |
आमतौर पर दो तरह के अंगूर भारत में मिलते हैं, काले और हरे अंगूर | अंगूर भले ही किसी भी रंग का खाएं, ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं | अंगूर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है | अंगूर खाने से पेट की बीमारियों में राहत मिलती है | अंगूर खाने से कब्ज को दूर किया जा सकता है | वहीं उल्टी आने पर अंगूर पर नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है |
माइग्रेस की समस्या को करता है दूर
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको अंगूर खाने चाहिए | इससे अंगूर सिरदर्द दर्द से राहत पाई जा सकती है | हो सके तो दर्द होने पर अंगूर का रस पियें, जल्दी फायदा होगा | अंगूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है | इसका कारण है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है | अगर आपको खून की कमी या एनीमिया है तो आपको नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए या अंगूर का रस पीना चाहिए | खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है|
स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है
अंगूर खाने से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है | इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है | सुबह-शाम अंगूर खाइए अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा क्योंकि अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण अर्थराइटिस शरीर में बनी रहती है | यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं और इस वजह से ही आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा तो आप ज्यादा से ज्यादा अंगूर खाएं | इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है | अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है|
0 Komentar