Showing posts with label Face and Health in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Face and Health in Hindi. Show all posts

Ways to Avoid Acne in hindi (मुंहासों से बचने के तरीके )


मुंहासों से बचने के तरीके

1


चेहरे पर हमेशा अच्‍छे क्लींजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। फेश वॉश या लिक्विड क्लींजर केवल महिलाओं के लिये ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिये भी होते हैं और इनका इस्तेमाल आपको करना चाहिए।

2


साबुन का इस्‍तेमाल बार-बार करने से आपकी त्वचा पर ड्राइ इफेक्ट उत्पन्न हो सकते हैं, खासकर यदि आपकी त्वचा ड्राइ प्रकार की है तो ऐसे में ऐसे साबुन का प्रयोग करें जिनमें माइश्चराईजिंग के तत्व हों।

3


ग्लाईकोलिक एसिड या लैक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड या बेंजाईल पैराक्साईड वाला क्लींजर ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इनमें एन्टिबैक्टीरियल गुणों के अलावा डीप पोर क्लीनिंग के लिये एक्सफॉलिएटिंग गुण भी होते हैं।

4


पुरूषों को अपनी त्वचा माइश्चराईज्ड रखने की कोशिश करनी चाहिये, क्योंकि शेविंग से त्वचा ड्राई हो जाती है। आपकी त्वचा की माइश्चराईजिंग एक त्वचा प्रकार से दूसरे के अनुसार अलग हो सकती है जबकि ऑयली त्वचा प्रकार के लोग माईश्चराईजर के बजाय किसी टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5


सूखी त्वचा को हैवी ड्यूटी मॉइश्चराईज़र की ज़रूरत होती है। नार्मल त्वचा पर लाइट माईश्चराईजर उपयोग किया जा सकता है। किसी अल्फा-हाईड्रॉक्सी एसिड जैसे कि ग्लाईकोलिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड वाला माईश्चराईजर त्वचा टोन और क्वॉलिटी बेहतर करने में मददगार साबित होता है।

6


त्वचा की देखभाल के लिए बहुत जरूरी धूप से बचाव। धूप में ओवर एक्सपोजर न केवल त्वचा को नुकसान पहुंचाता है बल्कि त्वचा कैंसर का खतरा भी उत्पन्न करता है। इसलिए पर्याप्त एसपीएफ सुरक्षा वाली सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए। 30 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन, जो यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों को ब्लॉक करती हो, इसका उपयोग आपकी त्‍वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।

7


धूप में बाहर जाते वक्‍त अपनी त्‍वचा को ढंकिये, सनग्लॉसेज का इस्तेमाल करना सन प्रोटेक्शन का एक बेहतर उपाय है।

8


शेविंग के दौरान इनग्रोन हेयर्स के कारण कई कट् या रेजर बम्प लग जाते हैं। यदि शेविंग से आपकी त्वचा पर जलन होती है तो इसके लिये आपका रेजर दोषी हो सकता है। इलेक्ट्रिक और मैनुअल दोनों मेल के रेजरों की अपनी खूबियां होती हैं और इनको प्रयोग करने से पहले इनका मूल्यांकन अवश्य कर लेना चाहिये।

9


मैनुअल रेजर से क्लोजर शेव बनती है क्योंकि ब्लेड त्वचा के नजदीक पहुंचते हैं जो त्वचा इरिटेशन की वजह बन सकते हैं। यदि आपको अक्सर रेजर बम्प होते हैं तो इलेक्ट्रिक रेजर का उपयोग कीजिए। इससे क्लोज शेव नहीं मिलती लेकिन यह त्वचा को समान रूप से इरिटेट कर सकता है क्योंकि यह बालों को खींचता है।

कुछ घरेलू नुस्‍खे भी मुंहांसों से बचा सकते हैं, जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर होते हैं। दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में मुहांसे खतम हो जाते हैं। तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में पीसकर व इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्‍ट चेहरे पर लगाने से मुहांसों से छुटकारा मिलता है। नीम के पेड़ की छाल को घिसकर मुहांसों पर लगाने से भी मुहांसे घटते हैं।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Gym Tips in hindi


जिम में एक्‍सरसाइज़ करने से पहले इन कामों को जरूर करें!

जिम में व्‍यायाम की शुरूआत करने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह फायदा पहुंचाने की जगह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।


1-जिम सेशन से पहले


नियमित व्‍यायाम से आप खुद को फिट रखकर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने वर्कआउट का सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाना चाहते हैं तो अपनी क्षमता से थोड़ा ज्यादा वर्कआउट करना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिये कुछ खास बातों का अनुसरण भी करना जरूरी है। खासतौर पर जिम करने से पहले। तो चलिये आज जानते हैं जिम में वर्कआउट करने से पहले किये जाने वाले कुछ जरूरी काम क्या हैं।

2-कुछ हेल्‍दी खाएं


जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर से एनर्जी भी जाती रहती है। इसलिये जिम कभी भी खाली पेट नहीं जाना चाहिये। और कुछ ऐसा जरुर खाना चाहिये जिससे आपको एनर्जी मिले। जिम जाने से पहले अच्‍छा फैट और अच्‍छा प्रोटीन खाएं लेनिक ख्‍याल रहे कि जरुरत से ज्‍यादा न खाएं। मसलन बर्न की गई कैलोरी से अधिक न खाएं। खाने के आधे घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें। जिम जाने से पहले आप केला, बादाम, प्रोटीन शेक, एनर्जी बार, सेब या कॉफी और पी सकते हैं।

3-वार्मअप करें


वर्कआउट शुरू करने से पहले वॉर्मअप करना भी बेहद जरूरी होता है, वार्मअप करने से नर्वस सिस्‍टम को वर्कआउट करने के लिए तैयारी करने का समय मिल जाता है और अचानक से शरीर पर जोर नहीं पड़ता व थकान भी कम होती है। इससे वर्कआउट की समय सीमा बढ़ाने में भी मदद मिलती है

4-पानी पियें


वर्कआउट करने से शरीर से काफी पसीना बाहर निकलता है, और आपके शरीर से काफी पानी निकल जाता है। इसलिये शरीर को हाइड्रेट रखने के लिये वर्कआउट करने से पहले कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पी लें।

5-थोड़ी कॉफी पियें


शोध बताते हैं कि वर्कआउट से पहले थोड़ी कैफीन लेने से न सिर्फ आप कम थकान महसूस करते हैं बल्की बेहतर ढ़ंग से वर्कआउट कर पाते हैं। यही कारण है कि वार्कउट से पहले लिये जाने वाले अधिकांश सप्लीमेंट्स में कैफीन होता है। एक शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले कॉफी पीने से तीस प्रतिशत अधिक समय तक वर्कआउट किया जा सकता है।

6-


वर्कआउट शुरु करने से पहले ट्रेडमिल पर 5 से 10 मिनट जॉगिंग करें। और फिर धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाते रहें। यह इसलिए भी करना जरुरी है क्‍योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन कभी भी ट्रेडमिल कर एकदम से न भागना शुरू कर दें। दौड़ना बंद करने से पहले अपनी गति को धीमी कर लें, ताकि आपके दिल की धड़कन सामान्‍य हो जाएं।

7-जॉगिंग


वर्कआउट शुरु करने से पहले ट्रेडमिल पर 5 से 10 मिनट जॉगिंग करें। और फिर धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाते रहें। यह इसलिए भी करना जरुरी है क्‍योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन कभी भी ट्रेडमिल कर एकदम से न भागना शुरू कर दें। दौड़ना बंद करने से पहले अपनी गति को धीमी कर लें, ताकि आपके दिल की धड़कन सामान्‍य हो जाएं।

8-स्ट्रेचिंग


वर्कआउट के पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना बेहद आवश्यक और लाभदायक होता है। इससे आपकी मांसपेशियों में लचक आती है। और आपकी शरीरजितना लचीला होगा आपकी फिटनेस भी उतनी बेहतर होती है।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Ganjapan Ka Desi Ilaj In Hindi


गंजेपन को दूर करने और हेयर रिग्रोथ के लिए कुछ जरुरी दवाएं (Ganjapan Ka Desi Ilaj In Hindi Ganjapan)


पुरुषों के गंजेपन को दूर करने से लिए एलोपैथ में अब दवाएं भी बनने लगी हैं। इन दवाओं को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता भी मिल चुकी है। गंजेपन के इलाज और हेयर रिग्रोथ के लिए तीन दवाएं मुख्य रुप से प्रचलन में हैं।

Dutasteride –


इसे पुरुषों के गंजेपन के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों की जड़ों की वृद्धि में काफी मदद करता है।

Finasteride –


यह भी पुरुषों के गंजेपन के इलाज में खाया जाता है।

Minoxidil –


यह क्रीम के रुप में आता है और इसे सिर पर लगाई जाती है।

नोट:

किसी भी दवा को लेने से पहले योग चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है।

Benefits of Grapes in Hindi


अंगूर खाने के हैं कई फायदे

इन दिनों अंगूर का मौसम है | बाज़ार में आसानी से काफी सस्ते दामों में अंगूर मिल जाते हैं | अंगूर एक रसीला फल है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है | अंगूर की सबसे अच्छी बात ये है कि दूसरे फलों की तरह इसे काटने और छीलने का झंझट नहीं होगा | आमतौर पर दो तरह के अंगूर भारत में मिलते हैं, काले और हरे अंगूर | अंगूर भले ही किसी भी रंग का खाएं, ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं |
अंगूर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है | अंगूर खाने से पेट की बीमारियों में राहत मिलती है | अंगूर खाने से कब्ज को दूर किया जा सकता है | वहीं उल्टी आने पर अंगूर पर नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है |

माइग्रेस की समस्या को करता है दूर


अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको अंगूर खाने चाहिए | इससे अंगूर सिरदर्द दर्द से राहत पाई जा सकती है | हो सके तो दर्द होने पर अंगूर का रस पियें, जल्दी फायदा होगा | अंगूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है | इसका कारण है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है | अगर आपको खून की कमी या एनीमिया है तो आपको नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए या अंगूर का रस पीना चाहिए | खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है|

स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है


अंगूर खाने से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है | इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है | सुबह-शाम अंगूर खाइए अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा क्योंकि अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण अर्थराइटिस शरीर में बनी रहती है | यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं और इस वजह से ही आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा तो आप ज्यादा से ज्यादा अंगूर खाएं | इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है | अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है|

Benefit of Bitter Gourd Juice


मुंह के छालों से लेकर सिरदर्द तक ठीक कर सकता है करेले का रस


यूं तो करेला खाने में कड़वा होता है लेकिन इसके बहुत फायदे हैं| आज आचार्य बालकृष्ण जी बता रहे हैं करेले के इन्हीं फायदों के बारे में.


सिरदर्द में करेला-


यदि आपको बहुत तेज दर्द है और सिरदर्द जा ही नहीं रहा है तो करेले की पत्तियों को पीसकर माथे पर लगाएं| इससे सिरदर्द में आराम मिलेगा.


मुंह के छालों में करेला-


कई बार मुंह के छालों के इलाज के लिए लोग उल्टे-सीधे उपाय करते हैं| नतीजन मुंह के छाले सही होने के बजाय बिगड़ जाते हैं| कई बार ये कैंसर का भी रूप ले लेता है| लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं| बल्कि करेले का इस्तेमाल करें| करेले का रस निकालें| उसमें मुलतानी मिट्टी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे छालों पर लगाएं |अगर मुलतानी मिट्टी नहीं है तो भी करेले के रस को छालों पर रूई से लगा सकते हैं| मुंह के छालों पर लगाकर लार बाहर निकालें| अगर करेले की पत्तियां मौजूद नहीं है तो करेले के छिलके का रस निकालकर आप छालों पर लगाएं| आराम मिलेगा

Benefits of Apple in Hindi


आंखों को इस तरह से लाभ पहुंचाता है ये सेब!


सेब के तो आपने बहुत फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं ये आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है| सेब के जरिए कैसे आंखों की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है|

आंखों की परेशानी में सेब


जब आंखों में सूजन हो, लाली हो या फिर कोई इंफेक्शन हो तो कच्चे सेब को आग में भूनकर इसकी पोटली से आंख की सिंकाई करें| इससे एलर्जी और आंख की बाकी समस्याओं से निजात मिलेगी|

सेब की चाय-


सेब की चाय बनाने के लिए कच्चे सेब के टुकड़े सुखा लें| सूखने के बाद इसमें तुलसी का पत्ता, पुदीना, काली मिर्च और लौंग मिलाकर उबाल लें| ये चाय का बेहतर विकल्प है| सेब की चाय सर्दी और खांसी में आराम देती है|

बिच्छू डंक में सेब-


सेब की पत्तियां बिच्छू डंक में बहुत ही अच्छा काम करती हैं| सेब की 10 ग्राम पत्तियों को 400 ग्राम पानी में मसलकर डालें| बचा हुए पानी जब 100 ग्राम रह जाए तो उसमें सेंधा नमक डालकर इसका सेवन करें| सेब के पत्ते के पानी में सेंधा नमक घोलकर 4 से 5 बूंदें बिच्‍छू के डंक के घाव को भरने के लिए बिच्छू जिस हिस्से में काटा है उसकी दूसरी तरफ कान में डाल दीजिए| आराम मिलेगा.