Showing posts with label healthy drinks. Show all posts
Showing posts with label healthy drinks. Show all posts

how to Quit Smoking in hindi


इस फूड से छूट जाएगी धूम्रपान की लत

लाख कोशिशों के बाद भी धूम्रपान की लत नहीं छूट रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आप दृढ़ निश्‍चय कीजिए कि आपको धूम्रपान की लत छोड़नी है और इसके साथ आप अपने खानपान में इन फूड को शामिल करें। इससे आपकी लत छूट जाएगी

1- स्‍नैक्‍स


पोटेटो चिप्स, नमकीन मूंगफलियों, फ्रेंच फ्राइज़़ और पॉपकॉर्न में नमक अधिक होता है। आमतौर पर इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है लेकिन ये चीज़ें खाने से आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा मिल सकता है। नमकीन स्नैक्स के सेवन से निकोटीन और तंबाकू लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

2- च्‍युंगम


धूम्रपान करने की इच्छा को खत्म करने में शुग्रर फ्री च्युंइगम भी एक कारगर उपाय है। च्युंइगम चबाने से आपका दिमाग और मुंह दोनों ही व्यस्त रहते हैं और इस तरह आपका ध्यान धूम्रपान करने की ओर नहीं जाता है। इसके अलावा अगर आप धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शराब, कैफीन और रेड मीट से भी दूर रहना चाहिए।

3- चॉकलेट


जब आपका धूम्रपान करने का मन करे तो इससे पीछा छुड़ाने के लिए आप चॉकलेट भी खा सकते हैं। धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करें।

4- जिनसेंग


जिनसेंग एक चाइनीज़ हर्ब है जो आमतौर पर वजन घटाने में काम आती है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस हर्ब के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। ये साबित हो चुका है कि जिनसेंग का सेवन करने से निकोटीन लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि जिनसेंग का सेवन रोज़ करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे 3 महीनें में एक बार ही इसका सेवन करें।

5- मछली


धूम्रपान की खतरनाक लत छोड़ने में साल्मन और ट्यूना मछली आपकी मदद कर सकती हैं। ये दो तरह की फिश खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद कुछ इस तरह बदल जाएगा कि फिर आपको सिगरेट पीने की इच्छा ही नहीं रहेगी। साथ ही साल्‍मन और ट्यूना मछली खाने से सेहत को कई फायदे भी होते हैं।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Home Remedies for Control Diabetes in hindi


डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करें

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है| इस बार योग दिवस 2017 की थीम है डायबिटीज| यानि इस साल योग दिवस के मौके पर लोगों को मधुमेह के बारे में जागरूक किया जाएगा| तो चलिए आज हम आपको बताते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए योग की कौन सी क्रियाएं बेहतर हैं|

डायबिटीज के कारण-

डायबिटीज आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है| एक्सरसाइज ना करना, बहुत ज्यादा स्‍ट्रेस लेना, सही से खानपान ना होना, घर में किसी को डायबिटीज होना सभी डायबिटीज के कारण है| लाइफस्टानइल में योगा और एक्सरसाइज को शामिल करके आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं| चलिए जानते हैं कौन सी योग क्रियाओं को लाइफस्टाइल में शामिल करें| ये पांच आसन डायबिटीज कर सकते हैं कंट्रोल-

1|

कपालभाति प्राणायाम

2|

अनुलोम- विलोम

3|

मंडुकासन

4|

अर्धमत्स्येन्द्रासन

5|

वक्रासन

कपालभाति प्राणायामः

सिद्धासन या पद्मासन में बैठ जायें| कमर सीधी रखें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें| सामने की ओर देखें| सांस भरें और सांस भरते हुए नाभि को अंदर की तरफ ले जायें और सांस छोड़ते हुए नाभि बाहर की तरफ करें| इस क्रिया को इसी तरह बार-बार दोहराएं|

अनुलोम-विलोमः

पद्मासन में बैठ जाइये| कमर और गर्दन को सीधा रखिए| बाएं हाथ को ज्ञान और दाएं हाथ को प्रणय मुद्रा में रखें| बाएं नाक से सांस अंदर खींचें| इसके बाद दाएं नाक से सांस बाहर की तरफ छोड़ें| फिर दाईं नाक से सांस लें और बाईं नाक से बाहर छोड़ें| इस क्रिया को कई बार दोहराएं|

मंडुकासनः

वज्रासन में बैठ जाएं| दोनों हाथों की मुठ्ठी बनाकर नाभि के पास लेकर जाएं| मुट्ठी को ऐसे रखें कि मुट्ठी खड़ी हो| सांस छोड़ते हुए आगे झुकें, छाती को इस प्रकार नीचे लाएं कि वह जांघों पर टिकी रहे| इस पोजीशन में नाभि पर अधिक दबाव बनाएं| इसके बाद सिर और गर्दन उठाकर सामने की तरफ देखें| धीरे- धीरे सांस लें और छोड़े| इस क्रिया को चार से पांच बार करें|

अर्धमत्स्येन्द्रासनः

पैर सीधे करके जमीन पर बैठ जाएं| दायें पैर के तलवों को फर्श पर बायें घुटने की बाहरी ओर रखें| बायीं टांग को मोडें और बायीं एडी को दायें हिप्स के पास रखें| बायें बाजू को दायें घुटने के बाहर की ओर ले आयें और दायां टखना पकड़ लें| सिर को दाईं ओर मोड़ें। दायां बाजू पीठ के ऊपर रखें और दायें कंधे के ऊपर से देखें|

वक्रासनः

जमीन पर बैठकर पैर फैलाएं| कमर सीधी रखें| इसके बाद दाहिने पैर के घुटने को मोड़कर बाएं पैर की सीध में रखें| फिर दाएं हाथ को पीठ के पीछे लेकर जाएं| हल्के से गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं| अब ज्यादा से ज्यादा पीछे देखने की कोशिश करें|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें

Health Benefits of Cow Milk for Brain & Skin in Hindi


सेहत के लिए फायदेमंद है देसी गाय का दूध!

देशी गायों का ए-2 दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है एक ताजा शोध में ये बात सामने आई है कि देशी गाय का दूध जिसे कि ए-2 दूध कहा जाता है, हमारी सेहत के लिए वरदान है | वहीं दूसरी ओर बाजार में बिकने वाले ज्यादातर गाय के दूध क्रॉस ब्रीड या विदेशी गायों का होता है वो सेहत के लिए सही नहीं है | टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अमूल जैसी बड़ी कंपनियां भी अब A-2 दूध के साथ बाजार में उतर रही हैं | लेकिन अमूल के एमडी आरएस सोढ़ी का कहना है कि, जब आप इसे प्रिमियम प्राइस पर बेचना चाहते हैं तब मार्केट अपने आप छोटा हो जाता है | लेकिन धीरे-धीरे अब जागरूकता बढ़ रही है "
ए-1 दूध की वजह से शरीर में जलन और दूसरे तरह की परेशानी हो सकती है | इसके आलावे डायबिटीज और दूसरी हर्ट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं |
वहीं देशी गायों का ए-2 दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है |

Healthy Diet Menu and Schedule in hindi


healthy diet menu and schedule in hindi

हमारा शरीर कितनी मेहनत करता है इसको ताकत देने के लिए हम लोग खाद्य और पेय पदार्थ लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि प्रतिदिन खाना खाने का भी एक शेड्यूल होता है और हमें उसको कोशिश करके जरुर फॉलो करना चाहिए.

ये बात बड़ों यानि व्यस्कों और बच्चों दोनों पर ही लागू होती है |

नीचे लिखे डायट प्लान को अपनाएं तो आपकी शरीर को आवश्यक पोषक तत्व रोजाना मिलेंगे और आपकी शरीर को दिनभर काम करने की एनर्जी भी भरपूर मिलेगी-

ये सब खायेंगे एक दिन में तो मिलेंगे सभी जरुरी तत्व (बच्चों के लिए न्यूट्रीएंट्स)

कैलोरी- 1300 ग्राम प्रोटीन-25 ग्राम एक बच्चे को इस डाइट चार्ट से मिलेगी 1650 कैलोरी, 30 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, और डी, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट की एक दिन की जरुरत पूरी होगी....

सुबह (6:00-7:00)-


दूध एक गिलास लगभग 25 एमएल

ब्रेक फॉस्ट (7:30-8:00)-


इनमें से एक -उबले आलू से बनी दो ब्रेड स्लाइस, सैंडविच या उपमा -पोहा एक प्लेट (200 ग्राम) -2 पीस इडली या एक कटोरी सेंवई+लस्सी या नींबू पानी

टिफिन में (11:00-11:30)


-1 सेब+ एक स्टफ्ड परांठा या उपमा या पोहा एक प्लेट या इडली एक या दो पीस या 2 सैंडविच

लंच (1:00-2:00)


-चावल डेढ़ कटोरी+ आधी कटोरी दाल या खिचड़ी 1 कटोरी+दही या दो रोटी+ पनीर या मौसमी सब्जी

शाम (6:00 बजे)


-एक पनीर या वेज सैंडविच या दो पीस ढ़ोकला या एक बाउल टमाटर या वेज सूप

डिनर (7:30-8:00)-


इनमें से एक -डेढ़ कटोरी चावल+दाल या खिचड़ी+दही -एक रोटी +एक कटोरी सब्जी

सोते समय (10 बजे)


-दूध एक गिलास या 250 एमएल ये सब खायेंगे एक दिन में तो मिलेंगे सभी जरुरी तत्व (वयस्क के लिए न्यूट्रीएंट्स) कैलोरी 1500 ग्राम प्रोटीन 60 ग्राम इस डाइट को फालो करने से मिलेगी- 1400 कैलोरी, 60 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, और डी, आयरन, मैग्नीशियम की एक दिन की जरुरत पूरी होगी.... सुबह -एक कप चाय के साथ दो मारी बिस्किट

ब्रेक फॉस्ट (8:30-9:00)


इनमें से एक- -ब्राउन ब्रेड दो स्लाइस वेज या पनीर स्टफ्ड सैंडविच -25 ग्राम अनाज से बना दलिया या ओट्स -150 दही या स्प्राउट

मिड मार्निंग स्नैक्स


-1 सेब, अमरुद या संतरा या 150 ग्राम पपीता+ एक गिलास नींबू पानी या कोकोनट वॉटर या जूस

लंच


-दो रोटी बिना घी के+1 कटोरी सब्जी+1 कटोरी चावल+एक कटोरी दाल+1 प्लेट ग्रीन सलाद+ दही या रायता 150 एमएल

शाम


-स्प्राउट सलाद या भुना हुआ चना या उबले चने की चाट के साथ वेजीटेबल सूप ले सकते हैं

डिनर


-2 रोटी बिना घी के साथ+1 कटोरी मौसमी सब्जी+ 1 कटोरी दाल+ग्रीन सलाद एक प्लेट

सोते समय


-1 कप दूध

Dehydration Remedies in Hindi


डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए बेहतर उपाय

गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है| इसलिए इन दिनों कोल्ड ड्रिंक और पैकेज फ्रूट जूस जैसी अन्हेल्दी चीजें नहीं बल्कि घर में बनने वाले विभिन्न तरह के हेल्दी और टेस्टी शर्बत ही पिएं|

सौंफ का शर्बत-

इसे पीने से आपका शरीर और दिमाग कूल रहते हैं| इसे बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें| सुबह सौंफ अलग कर लें और पानी में चीनी व शहद डालकर शर्बत बनाएं|

इमली का शर्बत-

इसमें विटामिन और खनीज होते हैं, जो शरीर से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करते हैं| इसे बनाने के लिए इमली, गुड़ और रॉक साल्ट को रातभर भिगोकर रखें| सुबह जरूरत के अनुसार पानी डालकर शर्बत बनाएं|

कोकम का शर्बत-

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कोकम का शर्बत बेहतर उपाय है| कोकम को रातभर पानी में भिगोकर रखें| अगले दिन पानी में नमक और चीनी डालकर शर्बत बनाएं|

सब्जा शर्बत-

बेहतर पाचन और डिहाइड्रेशन व हीटस्ट्रोक से बचने के लिए सब्जा का शर्बत बेहतर उपाय है| एक गिलास पानी में 1/4 चौथाई सब्जा के बीज डालकर भिगो दें| इसमें एक चुटकी नमक, चीनी और नींबू रस मिलाकर पिएं|

गुलकंद शर्बत-

पानी में गुलकंद या गुलाब की पत्तियां और गुड़ डालकर रातभर छोड़ दें| अगले दिन पानी को अलग कर लें और उसमें बर्फ डालकर पिएं|

Benefits of Grapes in Hindi


अंगूर खाने के हैं कई फायदे

इन दिनों अंगूर का मौसम है | बाज़ार में आसानी से काफी सस्ते दामों में अंगूर मिल जाते हैं | अंगूर एक रसीला फल है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है | अंगूर की सबसे अच्छी बात ये है कि दूसरे फलों की तरह इसे काटने और छीलने का झंझट नहीं होगा | आमतौर पर दो तरह के अंगूर भारत में मिलते हैं, काले और हरे अंगूर | अंगूर भले ही किसी भी रंग का खाएं, ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं |
अंगूर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है | अंगूर खाने से पेट की बीमारियों में राहत मिलती है | अंगूर खाने से कब्ज को दूर किया जा सकता है | वहीं उल्टी आने पर अंगूर पर नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है |

माइग्रेस की समस्या को करता है दूर


अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको अंगूर खाने चाहिए | इससे अंगूर सिरदर्द दर्द से राहत पाई जा सकती है | हो सके तो दर्द होने पर अंगूर का रस पियें, जल्दी फायदा होगा | अंगूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है | इसका कारण है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है | अगर आपको खून की कमी या एनीमिया है तो आपको नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए या अंगूर का रस पीना चाहिए | खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है|

स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है


अंगूर खाने से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है | इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है | सुबह-शाम अंगूर खाइए अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा क्योंकि अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण अर्थराइटिस शरीर में बनी रहती है | यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं और इस वजह से ही आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा तो आप ज्यादा से ज्यादा अंगूर खाएं | इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है | अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है|