Showing posts with label Quit Smoking. Show all posts
Showing posts with label Quit Smoking. Show all posts

Kaise Chhudaatee hain Nashe ki lat in Hindi


नशेड़ियों के लिए ये चीजें, हाथों-हाथ छुड़ाती हैं नशे कि लत


नशे कि लत एक ऐसी आदत है जो सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य को तो प्रभावित करती ह है साथ हमें असामाजिक भी बनाती है।


1-किचन की चीजें


नशे कि लत वाकई बहुत खराब होती हैं। ये एक ऐसी आदत है जो सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य को तो प्रभावित करती ह है साथ हमें असामाजिक भी बनाती है। जिन लोगों को नशा करने की आदत होती है वो इसके इतने आदि हो जाते हैं कि उन्हें लगता है अब इससे कभी छुटकारा नहीं मिलेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये आपकी गलतफहमी है। आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनसे आप नशे की लत से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

2-पानी है उपयोगी


जी हां, सही सुन रहे हैं आप। पानी सिर्फ हमारी प्यास ही नहीं बुझाता है बल्कि यह और भी कई मायनों में फायदेमंद है। जिन लोगों को नशा करने की आदत होती है खासकर के स्मोकिंग की उन्हें इसे छुटकारा पाने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे आपका पेट भरा रहता है और आपको स्मोकिंग करने की इच्छा महसूस नहीं होती है।

3-औषधी से कम नहीं है हल्दी


भारत में हल्दी को एक औषधी के रूप में माना जाता है। यह हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती है। भारतीय मसालों में हल्दी सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण है। जो लोग नशा करते हैं अगर वो हल्दी का अधिक प्रयोग करेंगे तो उनकी आदत छूट जाएगी।

4- दालचीनी है कारगार


हर घर की रसोई में दालचीनी आसानी से मिल जाती है। सेहत को भी दालचीनी के अनेक फायदे मिलते हैं। दालचीनी को गहरी सांस लेकर सूंघें। इससे आपको धूम्रपान के फ्लेवर का अहसास होगा। इसके साथ ही आप दालचीनी को चबाकर भी सेवन कर सकते हैं।

5- रामबाण उपाय है अदरक


रोजाना एक अदरक का टुकड़ा ले और उसे धीरे-धीरे चबाते रहें। कुछ ही दिनों तक ऐसा करने से आपको खुद नशे से घिन आने लगेगी। इसके अलावा अदरक के पेस्ट में आप एक चम्मच चीनी मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके बाद तुरंत इसका सेवन करें। ये नुस्खा नशा करने की आपकी इच्छा शक्ति को खत्म करने में मदद करता है।

6-दूध का करें सेवन


हड्डियां और दांत मजबूत करने के साथ ही दूध नशे की आदत को भी छुड़ाता है। नियमित दूध का सेवन करने से नशा करने का मन नहीं करता है। इसके अलावा दूध की जगह आप अन्य डेयरी उत्पादों जैसे योगर्ट, चीज और क्रीम का सेवन भी कर सकते हैं।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

how to Quit Smoking in hindi


इस फूड से छूट जाएगी धूम्रपान की लत

लाख कोशिशों के बाद भी धूम्रपान की लत नहीं छूट रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आप दृढ़ निश्‍चय कीजिए कि आपको धूम्रपान की लत छोड़नी है और इसके साथ आप अपने खानपान में इन फूड को शामिल करें। इससे आपकी लत छूट जाएगी

1- स्‍नैक्‍स


पोटेटो चिप्स, नमकीन मूंगफलियों, फ्रेंच फ्राइज़़ और पॉपकॉर्न में नमक अधिक होता है। आमतौर पर इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है लेकिन ये चीज़ें खाने से आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा मिल सकता है। नमकीन स्नैक्स के सेवन से निकोटीन और तंबाकू लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

2- च्‍युंगम


धूम्रपान करने की इच्छा को खत्म करने में शुग्रर फ्री च्युंइगम भी एक कारगर उपाय है। च्युंइगम चबाने से आपका दिमाग और मुंह दोनों ही व्यस्त रहते हैं और इस तरह आपका ध्यान धूम्रपान करने की ओर नहीं जाता है। इसके अलावा अगर आप धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शराब, कैफीन और रेड मीट से भी दूर रहना चाहिए।

3- चॉकलेट


जब आपका धूम्रपान करने का मन करे तो इससे पीछा छुड़ाने के लिए आप चॉकलेट भी खा सकते हैं। धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करें।

4- जिनसेंग


जिनसेंग एक चाइनीज़ हर्ब है जो आमतौर पर वजन घटाने में काम आती है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस हर्ब के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। ये साबित हो चुका है कि जिनसेंग का सेवन करने से निकोटीन लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि जिनसेंग का सेवन रोज़ करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे 3 महीनें में एक बार ही इसका सेवन करें।

5- मछली


धूम्रपान की खतरनाक लत छोड़ने में साल्मन और ट्यूना मछली आपकी मदद कर सकती हैं। ये दो तरह की फिश खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद कुछ इस तरह बदल जाएगा कि फिर आपको सिगरेट पीने की इच्छा ही नहीं रहेगी। साथ ही साल्‍मन और ट्यूना मछली खाने से सेहत को कई फायदे भी होते हैं।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।