Showing posts with label healthy eating recipes. Show all posts
Showing posts with label healthy eating recipes. Show all posts

Diabetes Control in hindi


डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करें

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है । इस बार योग दिवस की थीम है डायबिटीज । देशभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है । आज बाबा रामदेव बता रहे हैं डायबिटीज से बचने के लिए करें कौन या आसन.


बाबा रामदेव के मुताबिक, डायबिटीज के लिए कपालभाति प्रणायाम सबसे बेहतर है । इस क्रिया में आपको श्वास को जल्दी–जल्दी बाहर छोड़ना होता है । इससे पेंक्रियाज एक्टिवेट हो जाता है । इससे शुगर बैलेंस होती है.


मंडूकासन-


डायबिटीज रोगियों को मंडूकासन जरूर करना चाहिए । ये क्रियाएं डायबिटीज को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकती हैं ।इस आसन को करने के लिए व्रजासन में बैठ जाएं । दोनों मुट्ठियों को पेट के अंदर दबाएं और सांस बाहर छोड़े ।

*

इसके बाद धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें । चेहरा ऊपर की तरफ रखें ।

*

एक आसन में कम से कम आधा मिनट तक रूकना चाहिए । तभी उसका पूरा फायदा मिलता है ।

*

योगमुद्रासन भी डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा है ।

*

इस क्रिया को करने के लिए पद्मासन में बैठ जाएं । पद्मासन में बैठकर मंडूकासन की तरह नाभि पर दोनों हाथ रखें ।सांस अंदर खींचें और आगे की ओर झुक जाएं । इस क्रिया में ठोढ़ी को जमीन से सटाने की कोशिश करें ।डायबिटीज से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए करें ये क्रिया- डायबिटीज के कारण किसी को आंखों की समस्या हो जाती है । किसी को हार्ट की प्रॉब्लम हो जाती है ।

*

किसी को किडनी की दिक्कत हो जाती है तो किसी को नर्वस सिस्टम की । ऐसे में डायबिटीज से होने वाले कॉम्प्लिकेशंस को कंट्रोल करने के लिए अनुलोम-विलोम करना अच्छा रहता है ।

*

इससे 72 करोड़ 72 लाख 10 हजार 201 नाड़ि‍यां अच्छी हो जाती हैं । इससे नर्वस सिस्टम अच्छा हो जाता है ।

*

इससे इम्यूनिटी बढ़ जाती है ।अनुलोम-विलोम में बाएं से सांस लेंगे तो दांईं तरफ की नाक बंद कर देंगे और दांए से सांस लेंगे तो बाईं ओर की नाक बंद कर देंगे । इस क्रिया में एक तरफ से सांस लेना है तो नाक के दूसरी छिद्र से सांस छोड़ना है । इस क्रिया को 5 मिनट से 15 मिनट तक कर सकते हैं ।इस क्रिया को करने से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है । हार्ट की प्रॉब्लम दूर होती है ।माइग्रेन डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं ।

ये जूस करेंगे डायबिटीज कंट्रोल-


*

खीरा, करेला, टमाटर का जूस पी सकते हैं ।

*

लौकी का जूस पी लें ।गिलोई का जूस लें ।

*

ये डायबिटीज के अलावा मोटापे को कम करेगा और इम्युन सिस्टम को स्ट्रांग करेगा ।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

how to Quit Smoking in hindi


इस फूड से छूट जाएगी धूम्रपान की लत

लाख कोशिशों के बाद भी धूम्रपान की लत नहीं छूट रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आप दृढ़ निश्‍चय कीजिए कि आपको धूम्रपान की लत छोड़नी है और इसके साथ आप अपने खानपान में इन फूड को शामिल करें। इससे आपकी लत छूट जाएगी

1- स्‍नैक्‍स


पोटेटो चिप्स, नमकीन मूंगफलियों, फ्रेंच फ्राइज़़ और पॉपकॉर्न में नमक अधिक होता है। आमतौर पर इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है लेकिन ये चीज़ें खाने से आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा मिल सकता है। नमकीन स्नैक्स के सेवन से निकोटीन और तंबाकू लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

2- च्‍युंगम


धूम्रपान करने की इच्छा को खत्म करने में शुग्रर फ्री च्युंइगम भी एक कारगर उपाय है। च्युंइगम चबाने से आपका दिमाग और मुंह दोनों ही व्यस्त रहते हैं और इस तरह आपका ध्यान धूम्रपान करने की ओर नहीं जाता है। इसके अलावा अगर आप धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शराब, कैफीन और रेड मीट से भी दूर रहना चाहिए।

3- चॉकलेट


जब आपका धूम्रपान करने का मन करे तो इससे पीछा छुड़ाने के लिए आप चॉकलेट भी खा सकते हैं। धूम्रपान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का सेवन करें।

4- जिनसेंग


जिनसेंग एक चाइनीज़ हर्ब है जो आमतौर पर वजन घटाने में काम आती है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस हर्ब के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं। ये साबित हो चुका है कि जिनसेंग का सेवन करने से निकोटीन लेने की इच्छा में कमी आती है। हालांकि जिनसेंग का सेवन रोज़ करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे 3 महीनें में एक बार ही इसका सेवन करें।

5- मछली


धूम्रपान की खतरनाक लत छोड़ने में साल्मन और ट्यूना मछली आपकी मदद कर सकती हैं। ये दो तरह की फिश खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद कुछ इस तरह बदल जाएगा कि फिर आपको सिगरेट पीने की इच्छा ही नहीं रहेगी। साथ ही साल्‍मन और ट्यूना मछली खाने से सेहत को कई फायदे भी होते हैं।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Home Remedies for Control Diabetes in hindi


डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करें

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है| इस बार योग दिवस 2017 की थीम है डायबिटीज| यानि इस साल योग दिवस के मौके पर लोगों को मधुमेह के बारे में जागरूक किया जाएगा| तो चलिए आज हम आपको बताते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए योग की कौन सी क्रियाएं बेहतर हैं|

डायबिटीज के कारण-

डायबिटीज आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है| एक्सरसाइज ना करना, बहुत ज्यादा स्‍ट्रेस लेना, सही से खानपान ना होना, घर में किसी को डायबिटीज होना सभी डायबिटीज के कारण है| लाइफस्टानइल में योगा और एक्सरसाइज को शामिल करके आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं| चलिए जानते हैं कौन सी योग क्रियाओं को लाइफस्टाइल में शामिल करें| ये पांच आसन डायबिटीज कर सकते हैं कंट्रोल-

1|

कपालभाति प्राणायाम

2|

अनुलोम- विलोम

3|

मंडुकासन

4|

अर्धमत्स्येन्द्रासन

5|

वक्रासन

कपालभाति प्राणायामः

सिद्धासन या पद्मासन में बैठ जायें| कमर सीधी रखें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें| सामने की ओर देखें| सांस भरें और सांस भरते हुए नाभि को अंदर की तरफ ले जायें और सांस छोड़ते हुए नाभि बाहर की तरफ करें| इस क्रिया को इसी तरह बार-बार दोहराएं|

अनुलोम-विलोमः

पद्मासन में बैठ जाइये| कमर और गर्दन को सीधा रखिए| बाएं हाथ को ज्ञान और दाएं हाथ को प्रणय मुद्रा में रखें| बाएं नाक से सांस अंदर खींचें| इसके बाद दाएं नाक से सांस बाहर की तरफ छोड़ें| फिर दाईं नाक से सांस लें और बाईं नाक से बाहर छोड़ें| इस क्रिया को कई बार दोहराएं|

मंडुकासनः

वज्रासन में बैठ जाएं| दोनों हाथों की मुठ्ठी बनाकर नाभि के पास लेकर जाएं| मुट्ठी को ऐसे रखें कि मुट्ठी खड़ी हो| सांस छोड़ते हुए आगे झुकें, छाती को इस प्रकार नीचे लाएं कि वह जांघों पर टिकी रहे| इस पोजीशन में नाभि पर अधिक दबाव बनाएं| इसके बाद सिर और गर्दन उठाकर सामने की तरफ देखें| धीरे- धीरे सांस लें और छोड़े| इस क्रिया को चार से पांच बार करें|

अर्धमत्स्येन्द्रासनः

पैर सीधे करके जमीन पर बैठ जाएं| दायें पैर के तलवों को फर्श पर बायें घुटने की बाहरी ओर रखें| बायीं टांग को मोडें और बायीं एडी को दायें हिप्स के पास रखें| बायें बाजू को दायें घुटने के बाहर की ओर ले आयें और दायां टखना पकड़ लें| सिर को दाईं ओर मोड़ें। दायां बाजू पीठ के ऊपर रखें और दायें कंधे के ऊपर से देखें|

वक्रासनः

जमीन पर बैठकर पैर फैलाएं| कमर सीधी रखें| इसके बाद दाहिने पैर के घुटने को मोड़कर बाएं पैर की सीध में रखें| फिर दाएं हाथ को पीठ के पीछे लेकर जाएं| हल्के से गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं| अब ज्यादा से ज्यादा पीछे देखने की कोशिश करें|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें

8 Hour Sleep is important for health


8 घंटे ना सोने से नुकसान

अक्सर आपने सुना होगा 6 से 8 घंटे सोना बेहद जरूरी है| लेकिन क्या आप जानते हैं 6 से 8 घंटे क्यों है सोना जरूरी| चलिए जानते हैं क्यों है 8 घंटे सोना जरूरी|

1

ज्यादा काम करने वाले लोग 9 घंटे की नींद भी ले सकते हैं|

2

जबकि कुछ लोगों को 6 घंटे में ही पर्याप्त‍ नींद मिल जाती है|

3

सोना इसलिए जरूरी है क्योंकि सोने के दौरान हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है|

4

कम ही लोग जानते होंगे लेकिन पर्याप्‍त नींद ना लेने से व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा लगने लगता है|

5

पूरी नींद ना लेने से याददाश्त कमजोर हो जाती है|

6

लोगों को भूलने की बीमारी यानि डिमेंशिया या अल्जाइमर डिजीज़ तक हो सकती है|

7

ठीक तरह से ना सोने से कई घातक बीमारियां भी हो सकती हैं|

8

रात में जागकर काम करने वाले और दिन में सोने वाले लोग अधिकत्तर डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं|

9

रात को दूध पीने से अच्छी नींद आती है|

10

सोने से पहले मेडिटेशन करने से भी अच्छी नींद आती है|

11

भरपूर नींद है अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन का मंत्र|

इन वजहों से नींद होती है डिस्टर्ब-

1

कई बार स्ट्रेस के कारण भी ठीक से नींद नहीं आती|

2

स्ट्रेस के कारण नींद ना आने की समस्या भी हो जाती है |

3

अधिक एल्कोहल के सेवन से भी नींद का शेड्यूल बिगड़ जाता है|

4

रात को देर तक जागने से भी नींद बिगड़ जाती है|

5

नींद पूरी ना होने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है|

6

अधिक चाय-कॉफी के सेवन से भी नींद खराब होती है
|

7

रातभर जागने और दिन में सोने से भी नींद खराब होती है|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|

Health Benefits of Cow Milk for Brain & Skin in Hindi


सेहत के लिए फायदेमंद है देसी गाय का दूध!

देशी गायों का ए-2 दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है एक ताजा शोध में ये बात सामने आई है कि देशी गाय का दूध जिसे कि ए-2 दूध कहा जाता है, हमारी सेहत के लिए वरदान है | वहीं दूसरी ओर बाजार में बिकने वाले ज्यादातर गाय के दूध क्रॉस ब्रीड या विदेशी गायों का होता है वो सेहत के लिए सही नहीं है | टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अमूल जैसी बड़ी कंपनियां भी अब A-2 दूध के साथ बाजार में उतर रही हैं | लेकिन अमूल के एमडी आरएस सोढ़ी का कहना है कि, जब आप इसे प्रिमियम प्राइस पर बेचना चाहते हैं तब मार्केट अपने आप छोटा हो जाता है | लेकिन धीरे-धीरे अब जागरूकता बढ़ रही है "
ए-1 दूध की वजह से शरीर में जलन और दूसरे तरह की परेशानी हो सकती है | इसके आलावे डायबिटीज और दूसरी हर्ट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं |
वहीं देशी गायों का ए-2 दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है |

benefits of Vitamin A in hindi


आंखों से लेकर स्किन तक को बेहतर करता है विटामिन (Vitamin A)!


शरीर में वीकनेस है, चेहरा कितना डल है, स्किन पर कितने स्पॉट्स हो रहे हैं| इन सब प्रॉब्लम्स के लिए विटामिन लेने की सलाह ली जाती है| लेकिन क्या कोई भी विटामिन किसी भी समस्या के लिए लिया जा सकता है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत है| आज डॉ| शिखा शर्मा हमें बताएंगी कि विटामिन (Vitamin A) के बारे में| विटामिन (Vitamin A) को लेने के क्या फायदे हैं.
विटामिन (Vitamin A) यानि वाइटल एमांइस जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है| खानपान के जरिए विटामिन (Vitamin A) की कमी को पूरा किया जा सकता है|विटामिन @(Vitamin A) नॉनवेज और वेज दोनों तरह के फूड में मिलता है| वेज फूड जैसे अनार, सरसो का साग, पालक, गाजर, शकरकंदी में विटामिन (Vitamin A) पाया जाता है|विटामिन (Vitamin A) एंटी इंफ्लेमेट्री होता है जो शरीर के इंफ्लेमेशन या घाव को सोखता है|स्किन री-जनरेशन में भी विटामिन (Vitamin A) मददगार है| ये स्किन को बेहतर करता है| विटामिन (Vitamin A) की कमी से स्किन ड्राई हो जाती है|आंखों के विजन के लिए भी ये बहुत जरूरी है| ये आंखों की लेयर्स यानि कोर्निया को प्रोटेक्ट करता है| अगर विटामिन (Vitamin A) की डेफिशिएंसी हो जाए तो आंखें ड्राई हो जाती हैं| यदि ड्राई आईज का ट्रीटमेंट ना करवाया जाए तो ब्लाइंडनेस भी हो सकती है|