Showing posts with label benefits of Vitamin A. Show all posts
Showing posts with label benefits of Vitamin A. Show all posts

Low levels of vitamin risk in hindi


सावधान! टीबी का कारण बन सकता है विटामिन ए की कमी

Low levels of vitamin A may fuel TB risk

अक्सर देखा गया है कि विटामिंस और मिनरल्स की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं । इन्हीं में से एक है टीबी । हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसके मुताबिक, विटामिन ए की कमी के कारण टीबी हो सकती है ।


क्या कहती है रिसर्च


रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों में विटामिन ए का लेवल कम रहता है उनमें सामान्य लोगों के मुकाबले टीबी होने का खतरा 10 गुना बढ़ जाता है । रिसर्च में ये भी पाया गया कि विटामिन ए की सही खुराक मिलने पर टीबी को बढ़ने से रोका जा सकता है । आपको बता दें, दुनियाभर में बीमारियों से होने वाली मौतों में से टीबी एक है ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट


अमेरिका के बोस्टन में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की प्रोफेसर मेगन मरे का कहना है कि यदि विटामिन एक मी मात्रा शरीर में सही रहती है तो टीबी होने का खतरा टल सकता है । क्लिनिकल इंफेक्शियस डिजीजेज में पब्लिश हुई इस रिसर्च में पेरू के लीमा में 6000 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लेकर विश्लेषण किया गया ।

आंकड़े


दुनियाभर में 2015 में टीबी से तकरीबन 18 लाख लोगों की मौत हुई । टीबी का सबसे ज्यादा असर कम और मीडियम वेतन वाले देशों में देखा गया है । इन देशों की कुल जनसंख्या की 30 फीसदी आबादी में विटामिन ए की कमी भी देखी गई ।

नोट:


आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Losing Weight with Water


क्या सिर्फ पानी पीकर हो सकता है वजन कम?

बहुत से लोग एक रात में ही अपना वजन कम करने की सोचते हैं जबकि कई तो झटपट कुछ ही दिनों में स्लिम दिखना चाहते हैं | इसके लिए वे सबकुछ खाना-पीना छोड़कर सिर्फ पानी पर रहना शुरू कर देते है | जानिए, बिना कुछ खाए-पीएं सिर्फ पानी पीकर वजन कम करना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.


बिना खाए-पीएं शरीर में एनर्जी नहीं रहती | आप सुस्त और नीरस महसूस करते हैं | कमजोरी होने के कारण आप गिर भी सकते हैं | सिर्फ पानी पीने से सिरदर्द होने लगता है |पानी की डायट लेने से हार्ट भी सामान्य तरीके से काम नहीं करता | हो सकता है इससे आपको कुछ गंभीर बीमारी भी हो जाए |लंबे समय तक लगातार वाटरी डायट लेने से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता हैं जिससे आपको गई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं |किडनी और लीवर भी कमजोर हो सकते है |शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ना मिलने से मसल्स भी कमजोर होने लगती है | कुछेक मामलों में तो लंबे समय तक सिर्फ पानी की डायट लेने से कुछ ऑर्गन भी फेल हो सकते हैं | नजीतन तुरंत मौत भी हो सकती है | ऐसे में सिर्फ पानी पीने से भी हो सकते हैं कई नुकसान.

benefits of Vitamin A in hindi


आंखों से लेकर स्किन तक को बेहतर करता है विटामिन (Vitamin A)!


शरीर में वीकनेस है, चेहरा कितना डल है, स्किन पर कितने स्पॉट्स हो रहे हैं| इन सब प्रॉब्लम्स के लिए विटामिन लेने की सलाह ली जाती है| लेकिन क्या कोई भी विटामिन किसी भी समस्या के लिए लिया जा सकता है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत है| आज डॉ| शिखा शर्मा हमें बताएंगी कि विटामिन (Vitamin A) के बारे में| विटामिन (Vitamin A) को लेने के क्या फायदे हैं.
विटामिन (Vitamin A) यानि वाइटल एमांइस जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है| खानपान के जरिए विटामिन (Vitamin A) की कमी को पूरा किया जा सकता है|विटामिन @(Vitamin A) नॉनवेज और वेज दोनों तरह के फूड में मिलता है| वेज फूड जैसे अनार, सरसो का साग, पालक, गाजर, शकरकंदी में विटामिन (Vitamin A) पाया जाता है|विटामिन (Vitamin A) एंटी इंफ्लेमेट्री होता है जो शरीर के इंफ्लेमेशन या घाव को सोखता है|स्किन री-जनरेशन में भी विटामिन (Vitamin A) मददगार है| ये स्किन को बेहतर करता है| विटामिन (Vitamin A) की कमी से स्किन ड्राई हो जाती है|आंखों के विजन के लिए भी ये बहुत जरूरी है| ये आंखों की लेयर्स यानि कोर्निया को प्रोटेक्ट करता है| अगर विटामिन (Vitamin A) की डेफिशिएंसी हो जाए तो आंखें ड्राई हो जाती हैं| यदि ड्राई आईज का ट्रीटमेंट ना करवाया जाए तो ब्लाइंडनेस भी हो सकती है|