Showing posts with label health tips in hindi. Show all posts
Showing posts with label health tips in hindi. Show all posts

Gym Tips in hindi


जिम में एक्‍सरसाइज़ करने से पहले इन कामों को जरूर करें!

जिम में व्‍यायाम की शुरूआत करने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह फायदा पहुंचाने की जगह आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।


1-जिम सेशन से पहले


नियमित व्‍यायाम से आप खुद को फिट रखकर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने वर्कआउट का सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाना चाहते हैं तो अपनी क्षमता से थोड़ा ज्यादा वर्कआउट करना ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिये कुछ खास बातों का अनुसरण भी करना जरूरी है। खासतौर पर जिम करने से पहले। तो चलिये आज जानते हैं जिम में वर्कआउट करने से पहले किये जाने वाले कुछ जरूरी काम क्या हैं।

2-कुछ हेल्‍दी खाएं


जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर से एनर्जी भी जाती रहती है। इसलिये जिम कभी भी खाली पेट नहीं जाना चाहिये। और कुछ ऐसा जरुर खाना चाहिये जिससे आपको एनर्जी मिले। जिम जाने से पहले अच्‍छा फैट और अच्‍छा प्रोटीन खाएं लेनिक ख्‍याल रहे कि जरुरत से ज्‍यादा न खाएं। मसलन बर्न की गई कैलोरी से अधिक न खाएं। खाने के आधे घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें। जिम जाने से पहले आप केला, बादाम, प्रोटीन शेक, एनर्जी बार, सेब या कॉफी और पी सकते हैं।

3-वार्मअप करें


वर्कआउट शुरू करने से पहले वॉर्मअप करना भी बेहद जरूरी होता है, वार्मअप करने से नर्वस सिस्‍टम को वर्कआउट करने के लिए तैयारी करने का समय मिल जाता है और अचानक से शरीर पर जोर नहीं पड़ता व थकान भी कम होती है। इससे वर्कआउट की समय सीमा बढ़ाने में भी मदद मिलती है

4-पानी पियें


वर्कआउट करने से शरीर से काफी पसीना बाहर निकलता है, और आपके शरीर से काफी पानी निकल जाता है। इसलिये शरीर को हाइड्रेट रखने के लिये वर्कआउट करने से पहले कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पी लें।

5-थोड़ी कॉफी पियें


शोध बताते हैं कि वर्कआउट से पहले थोड़ी कैफीन लेने से न सिर्फ आप कम थकान महसूस करते हैं बल्की बेहतर ढ़ंग से वर्कआउट कर पाते हैं। यही कारण है कि वार्कउट से पहले लिये जाने वाले अधिकांश सप्लीमेंट्स में कैफीन होता है। एक शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले कॉफी पीने से तीस प्रतिशत अधिक समय तक वर्कआउट किया जा सकता है।

6-


वर्कआउट शुरु करने से पहले ट्रेडमिल पर 5 से 10 मिनट जॉगिंग करें। और फिर धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाते रहें। यह इसलिए भी करना जरुरी है क्‍योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन कभी भी ट्रेडमिल कर एकदम से न भागना शुरू कर दें। दौड़ना बंद करने से पहले अपनी गति को धीमी कर लें, ताकि आपके दिल की धड़कन सामान्‍य हो जाएं।

7-जॉगिंग


वर्कआउट शुरु करने से पहले ट्रेडमिल पर 5 से 10 मिनट जॉगिंग करें। और फिर धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ाते रहें। यह इसलिए भी करना जरुरी है क्‍योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन कभी भी ट्रेडमिल कर एकदम से न भागना शुरू कर दें। दौड़ना बंद करने से पहले अपनी गति को धीमी कर लें, ताकि आपके दिल की धड़कन सामान्‍य हो जाएं।

8-स्ट्रेचिंग


वर्कआउट के पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना बेहद आवश्यक और लाभदायक होता है। इससे आपकी मांसपेशियों में लचक आती है। और आपकी शरीरजितना लचीला होगा आपकी फिटनेस भी उतनी बेहतर होती है।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

low blood pressure treatment in hindi,


क्या है इलाज? लो ब्लड प्रेशर


1-


सबसे पहले लो ब्लड प्रेशर की आशंका होने पर लेटकर और खड़े होकर दोनों तरीकों से बीपी चैक कराएं।

2-


तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाए। अगर किसी दवा से लो ब्लड प्रेशर हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा की मात्रा कम या पूरी तरह बंद कर दें।

3-


पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें, अलग-अलग किस्म के फलों, सब्जियों, अनाज, लो फैट मीट वाले और मछली को भोजन में शामिल करें।

4-


कई बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करें और खाने में आलू, चावल और ब्रेड जैसे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग कम कर दें।

5-


स्मोकिंग से परहेज करें, एक्टिव रहें, ज्यादा पसीना निकालने वाले कामों से बचें, धूप में ज्यादा न घूमें और पर्याप्त मात्रा में नमक खाएं।

6-


ज्यादा तनाव से बचें।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

how to get Body Strength in Hindi


बॉडी की स्ट्रेंथ के लिए जरूरी है रनिंग

जब सबसे पहले रनिंग की बात आती है तो आपके दिमाग में क्या बात आती है | कार्डियोवस्कुलर एक्टिविटी यानि हार्ट और लंग्स की एक्सरसाइज| लेकिन इसके अलावा भी रनिंग का मतलब बोन, ज्वॉइंट्स, लिगमेंट्स और मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाना है|

इंजरी होने पर रनिंग बंद करना नहीं है बेस्ट तरीका

रनिंग इंजरी में आमतौर पर बैड बैक्स, बैड नीज़, एंकल स्प्रेन होता है| जब भी रनिंग के दौरान आपको ये दिक्कतें आती हैं तो डॉक्टर्स रनिंग स्टॉ़प करने के लिए कह देते हैं| लेकिन रनिंग बंद करना बेस्ट तरीका नहीं है| रनिंग बंद करने से हार्ट और लंग्स हेल्दी नहीं रहेंगे|

रनिंग से ही संभव है बॉडी की स्ट्रेंथ वापिस लाना-

बोन, ज्वॉइंट्स, लिगमेंट्स और मसल्स की अपनी काम करने की क्षमता है| इन्हें ट्रेंड होने और स्ट्रेंथ बढ़ाने की जरूरत है जो कि रनिंग से संभव है|

गलत रनिंग के नुकसान-

आपने अक्सर नोट किया होगा जब आप रनिंग की शुरूआत करते हैं तो शुरूआत में तो आप धीमा दौड़ते हैं लेकिन आखिर के कुछ किलोमीटर आप बहुत तेज दौड़ते हैं| क्या आप जानते हैं ये रनिंग का सही तरीका नहीं है| ऐसा करने से बॉडी की स्ट्रेंथ नहीं बढ़ती| ऐसे में अपर बॉडी वीक होने लगती है| आपके कोलैप्स होने का डर भी रहता है| इसके अलावा लंग्‍स लंबे समय तक सपोर्ट नहीं कर पाते और बॉडी के अन्‍य पार्ट्स तक ऑक्सीजन ठीक से सरकुलेट नहीं हो पाती|

पैरों पर दौड़ने के लिए ना डालें दबाव-

जब पैर थक जाते हैं तो उन्हें अधिक स्ट्रेंथ और हेल्प की जरूरत होती है ताकि अपर बॉडी ठीक रहे| कई बार ऐसा होता है कि आप तेज दौड़ना चाहते हैं लेकिन पैर साथ नहीं देते लेकिन आपके हाथ तेजी से मूव करते हैं तो आपको पैरों पर दवाब डालना पड़ता है ताकि हाथों के मोमेंट से मैच कर सकें| जबकि ऐसा करने से इंजरी हो सकती है|

ये है दौड़ने का सही तरीका-

आपने प्रोफेशनल्स को देखा होगा कि जब अंतिम पड़ाव होता है तो वे स्पीड स्लो करके बॉडी को मैन्यूप्लेट करके बॉडी तिरछा कर दौड़ने लगते हैं| इससे अपर बॉडी धीरे मूव करती है और पैरों के मैचिंग बैठती है| यही दौड़ने का सही तरीका है|

अपर बॉडी स्ट्रेंथ है जरूरी-

अगर अपर बॉडी में स्ट्रेंथ नहीं है तो आप सही तरह से तेजी से नहीं दौड़ पाएंगे| अपर बॉडी में स्ट्रेंथ नहीं होने से ना सिर्फ चैस्ट कोलैप्स हो सकती है बल्कि लोबैक और नी पेन भी हो सकता है| बॉडी मे इंजरी हो सकती है|

मिड वे में होता है दर्द-

जब रनिंग के कारण घुटनों में दर्द होता है तो ये दौड़ने के र्स्टाटिंग या लास्ट में नहीं बल्कि मिड वे में होता है| ये सभी चीजें स्पाइन की स्टेबिलिटी पर डिपेंड करती हैं| स्पाइन की स्टेबिलिटी सही रनिंग से बढ़ाई जा सकती है|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|