Dahi Ke Fayde in hindi


सूरत और सेहत के लिए रोज खाइए दही

दही ना सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है बल्कि इसमें खूबसूरती का खजाना भी छिपा होता है| पेट के लिए दही काफी फायदेमंद होता है| इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटमिन बी-6 और विटमिन बी-12 जैसे पोषक तत्व होते हैं| इसमें मौजूद लाभदायक बैक्टीरिया हमें स्वस्थ रखता है| इसलिए अगर आपको अपनी सेहत और सूरत की चिंता है तो एक कटोरी दही का सेवन नियमित रूप से खाने में करना चाहिए|

एसिडिटी को दूर भगाता है दही

कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी होने लगती है| अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद या खाने के साथ एक कटोरी सादा दही जरूर खाएं| ये दही आपके शरीर में पीएच का बैलेंस बनाए रखेगा| साथ ही पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगा| इससे एसिडिटी नहीं होगी| खाने के बाद दही खाने से खाना आसानी से पच भी जाता है |

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम

दही में प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है| यह हड्डियों को मजबूती देता है| साथ ही, दांत और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है| इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है| हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिलता है| यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है |

दही में छिपा है खूबसूरती का खजाना

दही स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सौंदर्य को निखारने का भी अच्छा स्रोत है| गर्मियों में अक्सर शरीर पर तेज धूप पड़ने से त्वचा टैन हो जाती है| ऐसे में दही टैनिंग कम करने के लिए बेहतर विकल्प है| इतना ही नहीं, दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है| दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं |

Related Post

0 Komentar