Showing posts with label indian healthy food. Show all posts
Showing posts with label indian healthy food. Show all posts

Health Benefis Of Mustard Oil in Hindi


सरसों के तेल में खाना बनाने के ये फायदे


बहुत से लोग सरसों का तेल खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग इसे मालिश के लिए इस्तेमाल करते हैं हर कोई सरसों के तेल का अपने हिसाब से इस्तेमाल करता है | लेकिन क्या आप सरसों के तेल के फायदे जानते हैं| क्या आप जानते हैं सरसों का तेल आपकी दिल की सेहत को दुरुस्त रख सकता है| जी हां, आज हम आपको सरसों के तेल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं| फैटी एसिड और नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर सरसों का तेल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है सरसों के तेल में लगभग 60% मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड (एमयूएफए), 21% पॉलीअनसेचुरेटेड फैट (पीयूएफए) और लगभग 12% सैचुरेटेड फैट होता है| सरसों के तेल में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को सुधारने और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है

सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड (एन-3) और 15% ओमेगा-6 (एन-6) सहित दो जरूरी फैटी एसिड होते हैं| ये हार्ट के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं, क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करते हैं| सरसों का तेल शरीर में ट्राइग्लीसराइड्स (ब्लड में पाए जाने वाले फैट) को कम कर हार्ट को हेल्दी रखता है|

गुड़गांव में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल की न्यूट्रिशनिस्ट परमीत कौर का कहना है कि खाने में ऐसा तेल इस्तेमाल होना चाहिए जो हार्ट के लिए अच्छा हो| अच्छे तेल में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट नहीं होना चाहिए| अच्छे तेल में लो सैचुरेटेड फैट, हाई मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है| इतना ही नहीं, सेहत के लिए फायदेमंद तेज में एन6 से एन3 एसिड की निश्चित मात्रा होनी चाहिए| सरसों का तेल इन सभी मानदंडों को पर खरा उतरता है| एक रिसर्च में पाया गया है कि सरसों के तेल में खाना बनाने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज़ से 70% तक बचा जा सकता है| सरसों का तेल ब्लड सरर्कुलेशन ठीक करता है और हाई ब्लड प्रेशर से बचाता है| एक्सपर्ट मानते हैं कि ऑलिव ऑयल से भी बेहतर सरसों का तेल होता है| खाने के अलावा सरसों का तेल बच्चों की बॉडी और बालों की मालिश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है| ये स्टमक और स्किन डिजीज को दूर करने में भी काम आता है| सरसों के तेल में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं, जो बालों को न्यूट्रिशन देता है|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|

Dahi Ke Fayde in hindi


सूरत और सेहत के लिए रोज खाइए दही

दही ना सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है बल्कि इसमें खूबसूरती का खजाना भी छिपा होता है| पेट के लिए दही काफी फायदेमंद होता है| इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटमिन बी-6 और विटमिन बी-12 जैसे पोषक तत्व होते हैं| इसमें मौजूद लाभदायक बैक्टीरिया हमें स्वस्थ रखता है| इसलिए अगर आपको अपनी सेहत और सूरत की चिंता है तो एक कटोरी दही का सेवन नियमित रूप से खाने में करना चाहिए|

एसिडिटी को दूर भगाता है दही

कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी होने लगती है| अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद या खाने के साथ एक कटोरी सादा दही जरूर खाएं| ये दही आपके शरीर में पीएच का बैलेंस बनाए रखेगा| साथ ही पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगा| इससे एसिडिटी नहीं होगी| खाने के बाद दही खाने से खाना आसानी से पच भी जाता है |

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम

दही में प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है| यह हड्डियों को मजबूती देता है| साथ ही, दांत और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है| इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है| हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिलता है| यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है |

दही में छिपा है खूबसूरती का खजाना

दही स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सौंदर्य को निखारने का भी अच्छा स्रोत है| गर्मियों में अक्सर शरीर पर तेज धूप पड़ने से त्वचा टैन हो जाती है| ऐसे में दही टैनिंग कम करने के लिए बेहतर विकल्प है| इतना ही नहीं, दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है| दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं |

खाली पेट ये चीजे ना खाये


खाली पेट इन 7 चीज़ों को खाना है सेहत के लिए ख़तरनाक

अच्छी सेहत पाने के लिए जरूरी है हेल्दी फूड. लेकिन कर्इ बार किसी चीज को गलत समय पर खाने से सेहत पर उल्टा असर भी होता है. एेसे में खाासतौर पर ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं आैर किस समय खा रहे हैं. यहां हम आपको बता रहें हैं कि खाली पेट किन खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए |

1. केला:

खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्‍नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है. इसलिए सुबह खाली पेट केला न खाएं |

2. कॉफी:

खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है. इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है. कुछ खाने को न हों, तो एक गिलास पानी ही पी लें |

3. मसालेदार खाना:

कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें. इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है. कई बार इससे पेट में दिक्कत भी होने लगती हैं |

4. एल्कोहल:

शराब तो वैसे भी सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन खाली पेट तो यह और भी नुकसान पहुंचाती है. इसके सेवन से पेट में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से खाना ठीक से पचता नहीं है |

5. मेडिसिन:

अक्सर डॉक्टर को आपने यह सलाह देते सुना होगा कि खाली पेट दवाई न खाएं क्योंकि इससे भी पेट में एसिड की शिकायत आती है जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है |

6. टमाटर:

इसमें अधिक मात्रा में एसिड होता है अगर इसे खाली पेट खाया जाए तो पेट में अघुलनशील जेल का निर्माण हो जाता है जिससे पेट में स्टोन बन जाते है क्योंकि टमाटर विटामिन ए, सी,के, फोलेट और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है |

7. शुगर:

सुबह उठकर या फिर खाली पेट अाप किसी मीठी चीज को खाते-पीते हैं तो यह आपके शरीर में डायबिटीज को बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि खाली पेट पहले पानी पिएं फिर कोर्इ चीज खाएं |

Depression Treatment in Ayurveda in Hindi


डिप्रेशन से बचना है तो खूब खाएं दही लेकिन...

आजकल की लाइफ बहुत स्ट्रेसफुल हो गई है|


लोग हर समय एक कॉम्पिटिशन में रहते हैं| काम का बोझ, स्ट्रेस और छोटी-छोटी चीजों के परेशान होने से लोग डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे हैं|डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जिसके साइड इफेक्ट्स ना सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ते हैं बल्कि इसका असर आपकी हेल्थ पर भी पड़ता है| लेकिन क्या आप जानते हैं केवल दही खाकर आप डिप्रेशन से दूर रह सकते हैं| ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है| जानिए क्या कहती है रिसर्च|

क्या है रिसर्च-


शोधकर्ताओं के मुताबि‍क, दही में पाए जाने वाला प्रो बैक्टीरिया यानि लैक्टोबैसिलस डिप्रेशन और एंजाइटी को दूर करता है| रिसर्च में पाया गया है कि ये मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स, को भी दूर करता है| डिप्रेशन ऐसी समस्या है जिसका बहुत अच्छा इलाज मौजूद नहीं है और इसके होने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं|

कैसे की गई ये रिसर्च-


चूहों पर की गई इस रिसर्च में ये पाया गया कि उनके खाने में लैक्टोबैसिलस की मात्रा कम थी तो वो डिप्रेशन में चले गये थे पर जब फिर लैक्टोबैसिलस खाने में दिया गया तो वो नॉर्मल हो गये थे| ऐसे में ये नतीजे सामने आएं हैं कि लैक्टोबैसिलस डिप्रेशन को कम करने के लिए जरुरी है|
रिसर्च में ये भी देखा गया है कि स्टमक में लैक्टोबैसिलस का एमाउंट ब्लड में मेटाबॉलाइट के लेवल को इफेक्ट करता है| जो कि डिप्रेशन को ड्राइव करता है|
अब आप भी दही को अपने डाइट में एड करें| लेकिन एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें की कितनी मात्रा में दही खाना आपके लिए फायदेमंद है|

Benefit of Ghee in Hindi


घी के अद्भुत फायदों के बारे में जानिए

घी किसको पसंद नहीं है? हर कोई उसे खाना पसंद करता है, लेकिन तमाम लोगों को घी के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी नहीं होती है।


हम घी के कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में बता रहे हैं


पाचन के लिए अच्छा

बुटरिक एसिड से समृद्ध होने के कारण घी सूजन को कम करने और पाचन तंत्र में सुधार लाने में मदद करता है।

आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है

घी एंटीऑक्सीडेंट से युक्त है जिसकी मदद से आपके शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों से विटामिन और खनिज अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाने में ना सिर्फ मदद करता है बल्कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है।

कब्ज़ से निपटने में सहायक

घी कब्ज से पीड़ित के लोगों के लिए एक अच्छा उपाय है और यह चयापचय को भी बढ़ा देता है।

आवश्यक विटामिन प्रदान करता है

विटामिन ए, डी, ई और के जो वसा में घुलनशील विटामिन हैं इनसे समृद्ध होने के कारण घी हृदय, मस्तिष्क, और हड्डियों की प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Health Benefits of Amla in Hindi


सर्दी (Winter) में आंवले के सेवन से दूर हो सकती हैं ये बीमारियां !

यूं तो आंवला दिखने में खाने में कितना बढिया लगता है | आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा सामने आते ही मुंह में पानी आ जाता है | आंवले में मौजूद गुण सेहत को फायदा भी खूब पहुंचाते हैं | आज आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं इसी आंवले के फायदों के बारे में |

पेट की बीमारियों में आंवला-

आपको यदि अल्सर, अल्सरेटिव कोलाइटिस या पेट का कोई इंफेक्शन है तो आंवले के रस या सूखे हुए आंवले के पाउडर का आप सेवन करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा |

रोजाना आंवले का सेवन-

रोजाना इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है, हेल्दी बालों और पूरे शरीर के लिए ये एक टॉनिक के रूप में काम करता है |

उल्टी (vomiting)में आंवला-

जिन लोगों को उल्टियां हो रही हैं या फिर जिनकी उल्टियां बंद नहीं हो रही हैं उन्हें आंवले के पाउडर को शहद में मिलाकर दें या फिर आंवले को रात को भिगोकर उसे सुबह पानी के साथ उबालकर पीएं | पके हुए आंवला खाने से भी वॉमेटिंग बंद हो जाएगी |

आंवले का शरबत -

आंवले के रस को निकालकर धूप में रख लेंगे तो भी ये खराब नहीं होगा | इसके रस में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर रख देंगे तो शरबत की तरह से आंवले के रस का सेवन कर सकते हैं | इससे शरीर को एनर्जी ( energy )भी मिलेगी और पेट भी साफ होगा |