Showing posts with label Ayurvedic Hair Regrowth. Show all posts
Showing posts with label Ayurvedic Hair Regrowth. Show all posts

Health Benefits Of Almonds in hindi


बादाम खाने के कई फायदे हैं

बादाम खाने के यूं तो बहुत फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम खाने से आप हरदम फिट रह सकते हैं| आज हम आपको बादाम खाने के इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं|

1

बादाम खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है|

2

रोजाना सुबह उठकर भीगे हुए बादाम खाने से बीमारियों से बचा जा सकता है|

3

क्या आप जानते हैं भीगे हुए बादाम के छिलके निकालकर नहीं खाने चाहिए बल्कि बादाम को छिलकों के साथ ही खाना चाहिए|

4

सुबह के समय बादाम को दूध के साथ देने से बच्चों का दिमाग तेज होता है|

5

रोजाना बादाम खाने से बालों का टूटना बंद होता है|

6

बादाम को रोजाना खाने से याददाश्त बढ़ती है|

7

बादाम दिल की बीमारियों को दूर रखने में काफी मदद करता है|

8

कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी बादाम बहुत उपयोगी है|

9

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी बादाम कारगर है|

10

गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम बहुत फायदेमंद है|

11

बादाम में मौजूद फाइबर हाजमा ठीक रखने में मदद करता है|

12

हड्डियों को मजबूत रखने में भी बादाम उपयोगी है|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|

Healthy Hart in Hindi


हार्ट को हेल्दी रखे

यूं तो हार्ट को हेल्दी रखना सेहत के लिए बहुत जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं जंकफूड एवॉइड करके डिप्रेशन से बचने के लिए भी हार्ट को हेल्दी रखना जरूरी है | जी हां, हालिया रिसर्च कुछ यही कहती है |


रिसर्च के मुताबिक, छोटी ब्लड वैसल्स खराब डायट के कारण डैमेज हो जाती हैं | इतना ही नहीं, खराब खाने से मूड कैमिकल्स बाधित होते हैं और हार्ट डिजीज का खतरा 58% बढ़ जाता है


रिसर्च कहती है कि जंकफूड को नजरअंदाज कर ना सिर्फ हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं बल्कि डिप्रेशन से भी बच सकते हैं


डच साइंटिस्ट के मुताबिक, डैमेज छोटी ब्लड वैसल्स से डिप्रेशन का रिस्क 58% बढ़ जाता है | खराब डायट लेने से बॉडी के माइक्रोवस्कुलर सिस्टम की कोशिकाएं डैमेज होती हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है


ये वैसल्स बॉडी में ऑक्सीजन सरकुलेट करती हैं | लेकिन ये डैमेज हो जाती हैं तो शरीर के कई पार्ट्स को सही तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती | शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रेन का सही से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती तो वो ठीक से काम नहीं करता | नतीजन, डिप्रेशन की स्थिति हो सकती है |


शोधकर्ता ये भी कहते हैं कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन माइक्रोवस्कुलर सर्कुलेशन के दुश्मन है | ये मूड को भी अनहैप्पी बनाते हैं | हार्ट हेल्दी रहेगा तो डिप्रेशन भी नहीं होगा | साथ ही आप सेहतमंद रहेंगे | ऐसे में आपको जंकफूड को छोड़ देना चाहिए


नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें |


Diet for Healthy Liver in hindi


स्वस्थ लिवर के लिए खान पान (Diet for Healthy Liver)


1

पर्याप्त मात्रा में ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन।

2

ढेर सारा पानी (उबला हुआ या बोतलबंद), फलों का जूस।

3

अत्यधिक तले हुए भोजन से बचने की कोशिश करें।

4

भूख बढ़ाने वाले पदार्थों का प्रयोग करें-7 इंच के आकार की प्लेट का प्रयोग करें. यह मात्रा को नियंत्रित करता है।

5

फलों का जूस, सब्जियों के सूप या छांछ का सेवन करें।

6

भोजन तब ही करें जब आपको भूख लगे और अपनी क्षमता से आधा भोजन ही करें।

7

सब्जियों के दो स्त्रोतों में वसा और तेल की मात्रा 10 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिएः मूंगफली, जैतून, सरसों, चावल की भूसी और जिंजली ऑयल्स (मक्खन, घी या ट्रांस फैट बिल्कुल नहीं लेने चाहिए)।

8

गुड़, शहद से चीनी 10 फीसदी (टेबल शुगर से बचना चाहिए); नमक (आयोडाइज्‍ड) 5 ग्राम प्रतिदिन।

9

सुबह खाली पेट एक बड़ा गिलास गुनगुना नींबू पानी पिएं। इससे लिवर तो साफ होगा ही, पाचन भी सुधरेगा।

10

खाना बनाने में चुटकी भर हल्दी का इस्तेमाल भी फायदेमंद है। हल्दी लिवर के इन्फेक्शन को ठीक करती है।

11

रोज 6-7 लहसुन की कलियां लें यह लीवर को साफ करता है।

12

स्वस्थ लिवर के लिए व्यायाम (Exercises for Healthy Liver)

13

ऐसी एक्सरसाइज करें, जिससे पसीना निकले। पसीना निकलने से शरीर की सफाई होती है। ऐसा होने से लिवर पर जोर कम पड़ता है।

14

जॉगिंग, साइकलिंग, आउटडोर गेम्स या खास एक्सरसाइज चुनें।

15

अर्धमत्स्येंद्रासन, मलासन, अधोमुख आसन स्वस्थ लिवर के लिए अच्छे होते है।

Herbal and Home Remedies for Hair Regrowth


हेयर रिग्रोथ के कुछ घरेलू और कुदरती उपाय (Herbal and Home Remedies for Hair Regrowth)


एलोवेरा मास्क और नारियल तेल (Aloe Vera Mask and Coconut Oil)


एलोवेरा के जूस और नारियल तेल का मिश्रण हेयर रिग्रोथ में काफी असरदार होता है। दोनों को कुछ इस तरह मिलाएं कि यह पेस्ट की तरह बन जाए। फिर इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह लगाएं। मास्क लगाने के बाद बालों की जड़ की मसाज भी करें। काफी फायदा दिखेगा।

प्याज और लहसुन (Onion and Garlic)


प्याज और लहसुन में सल्फर की मात्रा पाई जाती है जो हेयर रिग्रोथ में काफी मदद करती है। इसके लिए कुछ ख़ास नहीं करना है, बस प्याज को काटकर जूस निकाल लेना है और इस जूस से बालों के जड़ की मालिश 15 मिनट तक करनी है। दूसरी तरफ आपको कुछ लहसुन के दाने के जूस निकाल कर उसे नारियल तेल में मिला देना है। फिर उसे कुछ देर तक उबालना है। जब यह ठंढा हो जाए तो इससे बालों के जड़ की मालिश करनी है।

भृंगराज (Bhringaraj)


भृंगराज के तेल से बालों की मालिश करें। इससे बहुत जल्दी बाल आने लगेंगे।

जटामांसी (Jatamansi or Spikenard)


इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल आयुर्वेद में हेयर ग्रोथ के दवा के रुप में किया जाता है। इसे आप कैप्सूल की तरह खा भी सकते हैं और इसे सीधे बालों की जड़ में लगा भी सकते हैं।

आयुर्वेदिक हेयर वाश (Ayurvedic Hair Wash)


आधा किलो शिकाकाई, मेथी एक पाव, करी पत्ता, तुलसी पत्ता और रीठा 100 ग्राम लें। इस सभी को मिला कर बालों को धोने लायक शैंपू बनाएं। इससे बालों की कई परेशानी दूर होने के साथ बालों में वृद्धि भी होगी।

नोट:

किसी भी दवा को लेने से पहले योग चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है।

Herbal And Ayurvedic Hair Regrowth in Hindi


इन हर्बल और आयुर्वेदिक तरीकों से होगा हेयर रिग्रोथ (Herbal And Ayurvedic Hair Regrowth Tips)


यह आम धारणा है कि बालों के झड़ना शुरु होने के बाद बाल दोबारा नहीं उगते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आपको यदि कोई गंभीर बीमारी है या फिर किमोथेरेपी या दवा की साइड इफेक्ट की वजह से बाल झड़ रहें हैं तो बालों का झड़ना नहीं रुक सकता और हेयर रिग्रोथ (Hair Regrowth) की संभावना कम होती है। लेकिन यदि इनमें से कोई भी कारण नहीं है, आप अंदर से सेहतमंद हैं और बालों की उचित देखभाल कर रहे हैं तो हेयर रिग्रोथ निश्चित रुप से होगी। हेयर रिग्रोथ तभी संभव है जब बालों की जड़ (Scalp) और उनकी कोशिकाओं (Hair Follicle) को पोषण मिल रही हो।

बालों की जड़ों को पोषण में सबसे असरदार है -

कुदरती उपाय। कुदरती जड़ी-बूटियों से बने तेल, पत्ते और औषधियों में ऐसे नायाब गुण होते हैं जो हेयर रिग्रोथ में काफी मदद करते हैं। हालांकि मेडिकल साइंस अब इतना विकसित कर गया है कि गंजे सिर में भी स्टेम शेल थेरेपी से बाल उगाए जा रहे हैं। बालों का प्रत्यारोपण (Hair Transplant) भी किया जा रहा है, लेकिन यह उपाय काफी महंगे हैं और यह सब जगह आसानी से उपलब्ध भी नहीं है।