Showing posts with label ayurvedic in hindi. Show all posts
Showing posts with label ayurvedic in hindi. Show all posts

Low Blood Pressure in Hindi


लो ब्‍लड प्रेशर के लक्षण

कुछ पल के लिए बेहोशी आ जाती है।
हार्ट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
रोगी को पैरों के नीचे दो तकिए लगाकर लिटा दें।

लो ब्लडप्रेशर के मरीजों को आमतौर पर,


चक्कर आना


आंखों के आगे अंधेरा आना


कुछ पल के लिए बेहोशी आना


हाथ-पैर ठंडे होना


नार्मल ब्लड प्रेशर 120/80 होता है। थोडा बहुत ऊपर-नीचे होने से कोई फर्क नही पडता,


लेकिन ऊपर 90 से कम हो जाए तो उसे लो ब्लड प्रेशर, निम्न रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहते हैं।


अक्सर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। जबकि लो ब्लड प्रेशर में शरीर में ब्लपड का दबाव कम होने से आवश्यक अंगों तक पूरा ब्लड नही पहुंच पाता जिससे उनके कार्यो में बाधा पहुंचती है, ऐसे में दिल, किडनी, फेफड़े और दिमाग आंशिक रूप से या पूरी तरह से काम करना भी बंद कर सकते हैं।


जब किसी के शरीर में ब्लड का बहाव नार्मल से कम हो जाता है तो उसे निम्न रक्त चाप या लो ब्लड प्रेशर कहते है।


इस तरह के मरीजों के चेकअप में ब्लडप्रेशर में काफी डिफरेंस होता हैं। अगर मरीज लेटा हो, बैठा हो और बाद में खड़ा हो, तो उसके ब्लडप्रेशर में काफी बदलाव आ जाता है।

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें ।

Health Benefits Of Almonds in hindi


बादाम खाने के कई फायदे हैं

बादाम खाने के यूं तो बहुत फायदे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम खाने से आप हरदम फिट रह सकते हैं| आज हम आपको बादाम खाने के इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं|

1

बादाम खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है|

2

रोजाना सुबह उठकर भीगे हुए बादाम खाने से बीमारियों से बचा जा सकता है|

3

क्या आप जानते हैं भीगे हुए बादाम के छिलके निकालकर नहीं खाने चाहिए बल्कि बादाम को छिलकों के साथ ही खाना चाहिए|

4

सुबह के समय बादाम को दूध के साथ देने से बच्चों का दिमाग तेज होता है|

5

रोजाना बादाम खाने से बालों का टूटना बंद होता है|

6

बादाम को रोजाना खाने से याददाश्त बढ़ती है|

7

बादाम दिल की बीमारियों को दूर रखने में काफी मदद करता है|

8

कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी बादाम बहुत उपयोगी है|

9

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी बादाम कारगर है|

10

गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम बहुत फायदेमंद है|

11

बादाम में मौजूद फाइबर हाजमा ठीक रखने में मदद करता है|

12

हड्डियों को मजबूत रखने में भी बादाम उपयोगी है|

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|

Band Naak ka Ilaj Kare Hindi


बंद नाक को खोलने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

अक्सर देखा गया है कि बदलते मौसम में नाक बंद हो जाती है | लेकिन ये जरूरी नहीं है कि जुकाम की वजह से ही नाक बंद हो | नाक बंद जुकाम के अलावा भी कई और कारणों से हो सकती है | कंजेशन की वजह से भी नाक बंद हो जाती है| जानिए, बंद नाक को खोलने के कुछ घरेलु उपाय |

1

एलर्जी की वजह से नाक बंद हो तो एंटी-एलर्जन लेना चाहिए |

2

नमकीन पानी या नेजल सेलाइन को नाक में डालने से आराम मिलता है |

3

बंद नाक को खोलने के लिए स्टीम लेना ना भूलें

4

अदरक, तुलसी का काढ़ा बनाकर उसे ठंडा कर उसमें शहद मिलाकर पीएं

5

अदरक, तुलसी के इस काढ़ें को दिन में तीन से चार बार लें

6

नाक बंद हो तो रात में दूध, दही, चावल और केला बिल्कुल ना खाएं

7

बच्चों की नाक बंद हो तो कंजेशन दूर करने के लिए तीन दिन से ज्यादा की दवा ना दें

नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें|

Healthy Hart in Hindi


हार्ट को हेल्दी रखे

यूं तो हार्ट को हेल्दी रखना सेहत के लिए बहुत जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं जंकफूड एवॉइड करके डिप्रेशन से बचने के लिए भी हार्ट को हेल्दी रखना जरूरी है | जी हां, हालिया रिसर्च कुछ यही कहती है |


रिसर्च के मुताबिक, छोटी ब्लड वैसल्स खराब डायट के कारण डैमेज हो जाती हैं | इतना ही नहीं, खराब खाने से मूड कैमिकल्स बाधित होते हैं और हार्ट डिजीज का खतरा 58% बढ़ जाता है


रिसर्च कहती है कि जंकफूड को नजरअंदाज कर ना सिर्फ हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं बल्कि डिप्रेशन से भी बच सकते हैं


डच साइंटिस्ट के मुताबिक, डैमेज छोटी ब्लड वैसल्स से डिप्रेशन का रिस्क 58% बढ़ जाता है | खराब डायट लेने से बॉडी के माइक्रोवस्कुलर सिस्टम की कोशिकाएं डैमेज होती हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है


ये वैसल्स बॉडी में ऑक्सीजन सरकुलेट करती हैं | लेकिन ये डैमेज हो जाती हैं तो शरीर के कई पार्ट्स को सही तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती | शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रेन का सही से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती तो वो ठीक से काम नहीं करता | नतीजन, डिप्रेशन की स्थिति हो सकती है |


शोधकर्ता ये भी कहते हैं कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन माइक्रोवस्कुलर सर्कुलेशन के दुश्मन है | ये मूड को भी अनहैप्पी बनाते हैं | हार्ट हेल्दी रहेगा तो डिप्रेशन भी नहीं होगा | साथ ही आप सेहतमंद रहेंगे | ऐसे में आपको जंकफूड को छोड़ देना चाहिए


नोट:

आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें |


Sleeping Disorder Treatment in Hindi


रात में नींद नहीं आने की परेशानी

यदि आप रात भर जागते हैं, या फिर नींद नहीं आने की परेशानी से गुज़र रहे हैं तो इसकी वजह जीन में परिवर्तन है | वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे इंसान जिन्हें जीवनभर में नींद न आने की समस्या रहती है उसकी वजह इंसान के जीन में होनेवाला उत्परिवर्तन होता है |

अमेरिका के रॉकफेलर विश्वविद्यालय के रिसर्चरों ने अपने शोध में पता किया कि जीन सीआरवाई1 की अलग-अलग किस्में आंतरिक जैविक समय (बाइलॉजिकल क्लॉक) को कम कर देती हैं जो कि रात के वक्त नींद आने की अवस्था और सुबह में जागने के बाद आपको नियंत्रित करने का काम करती है | ऐसे इंसान जो 'रात में नींद नहीं आने' के ऐसे वेरिएंट्स से ग्रसित हैं उन्हें यह लंबे समय तक जगाए रखती है |

रॉकफेलर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मिशेल डब्ल्यू योंग के मुताबिक, अन्य जीन उत्परिवर्तन (जीन म्यूटेशन) की तुलना में जो कि दुनियाभर में रह रहे ऐसे अकेले परिवार जिन्हें नींद न आने तकलीफ है, यह पूरी तरह से असरदार और सही तरीके से होनेवाले जेनेटिक बदलाव है |

नए रिसर्च के अनुसार, यह जेनेटिक बदलाव (म्यूटेशन) हर 75 में से एक इंसान में मौजूद रहता है |

Gym Workout Diet menu in Hindi


वर्कआउट से पहले खाएं ये 10 सुपरफूड, होगा फायदा ही फायदा!

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप जिम या घर पर कितना पसीना बहाते हैं | आपका वर्कआउट आपको तब तक कोई बेहतर रिजल्ट नहीं दे पाएगा जब तक आप सही चीजों का सेवन ना करें. आज हम आपको बता रहे हैं | कुछ ऐसे फूड जिन्हें वर्कआउट से पहले खाएंगे तो वर्कआउट के अच्छे नतीजे निकलेंगे | इतना ही नहीं, वर्कआउट से पहले ये फूड खाने से आपका स्टेमिना और स्ट्रेंथ भी बनेगा |

केला

- कार्ब्स और पोटैशियम से भरपूर केला खाने से ना सिर्फ मसल्स इंप्रूव होंगी बल्कि नर्व फंक्शन भी अच्छा होगा |वर्कआउट सेशन से पहले ये फूड खाना बहुत जरूरी है |

ड्राई फ्रूट्स

- सूखे मेवे खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं | वर्कआउट से पहले ड्राई फ्रूट खाना भी अच्छा है |

ओट्स

हाई फाइबर और काबोहड्रेट्स से भरपूर ओट्स खाने से दिनभर आप एनर्जेटिक रहेंगे |

कैफीन

- ये एक बेस्ट प्री वर्कआउट ऑप्शन है | ये फैट बर्न करने और बॉडी को फ्यूल देने का काम करता है |

फ्रूट्स स्मूदी

- कार्बोहाइड्रेट्स फूट्स का स्मूदी बनाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं |

चने

- प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर चने भी प्री वर्कआउट से पहले ले सकते हैं. ये दिनभर आपको एक्टिव रहने में मदद करेंगे |

अंडे

- वर्कआउट से पहले प्रोटीन युक्त अंडे खाने से शरीर में एनर्जी रहेगी |

होल ग्रेन

- होल ग्रेन में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशंस और फाइबर पाया जाता है | ये धीरे-धीरे शरीर से एनर्जी रिलीज करने में मदद करता है |

पनीर

- पनीर में शुगर कम और प्रोटीन अधिक होता है वर्कआउट से पहले पनीर खाना भी अच्छा ऑप्शन है. वर्कआउट के दौरान एनर्जी बनाए रखने के लिए पनीर खाना अच्छा है |

चिकन और ब्राउन राइस

- ये इवनिंग और नाइट वर्कआउट के लिए बेस्ट सुपरफूड है | ये कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर है